एक्सप्लोरर

'किसानों का बिल वापस हुआ क्योंकि...', वक्फ कानून पर सपा विधायक अबू आजमी की मुसलमानों से बड़ी अपील

Abu Azmi on Waqf Law: सपा विधायक अबू आजमी ने मुसलमानों से अपील की कि एक हो जाएं. सेक्युलर हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाएं.

वक्फ कानून पर सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि आप सबको मालूम है कि ये बिल मुसलमानों के खिलाफ है. हमें करना क्या है, हमें उस पर अपनी बात रखनी है. क्या किया जाए कि ये बिल पास हो? अगर हम कहते हैं कि किसानों को बिल वापस हुआ तो किसान कई महीनों तक सर्दी में धरने पर बैठे थे. 750 किसान शहीद हो गए. उन्होंने अपनी बात मनवाई और बिल वापस हुआ.

'सरकार को बिल वापस लेना पड़ेगा'

अबू आजमी ने कहा, "देश के अंदर कितना बड़ा संघर्ष हुआ. क्या हम सब उसके लिए तैयार हैं? अगर आप सब उसी तरह तैयार हैं तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस वक्फ बिल को सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा. इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है."

'मुसलमानों से जमीन तक ली जा रही हैं'

सपा विधायक ने आगे कहा, "2014 के बाद मुसलमानों से हिंदुस्तान में जमीन तक ली जा रही हैं. मोहन भागवत साहब ने कहा कि हमारे देश में नाम और धर्म पूछकर नहीं मारा जाता. एक पुलिसवाला ट्रेन के अंदर तीन मुसलमानों को गोली मारकर उनके बदन पर पैर रखकर कहता है कि इस मुल्क में रहना है तो मोदी और योगी कहना पड़ेगा. एक स्कूल की टीचर एक बच्चे को खड़ा करती है और दूसरे बच्चों से कहती है कि इसको मारो. क्यों, क्योंकि ये मुसलमान है."

'संविधान सिर्फ किताब में लिखने के लिए रह गया है'

अबू आजमी ने कहा कि संविधान सिर्फ किताब में लिखने के लिए रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों के खिलाफ इतनी चीजें हो रही हैं लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है. लाउडस्पीकर को उतारा जा रहा है. मस्जिदों के बाहर नमाज नहीं पढ़ सकते. कितने चीजें गिनाई जाएं? 

'मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हमारी लीडरशिप को हाथ में ले'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये समय है कि सब एक हो जाओ. जो हिंदू भाई सेक्युलर हैं उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाओ. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हमारी लीडरशिप को हाथ में ले. हम अपनी जान भी देने को तैयार रहेंगे. ये किसी के बाप का मुल्क नहीं है, हमारा मुल्क है. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget