एक्सप्लोरर

Abhishek Ghosalkar: अभिषेक घोसालकर और आरोपी ने क्यों की थी फेसबुक लाइव? इसी दौरान मारी गोली, पुलिस ने किया खुलासा

Abhishek Ghosalkar Facebook Live: मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. लेकिन अब ये सवाल उठ रहे हैं कि ये लाइव क्यों किया गया था?

Abhishek Ghosalkar Live Murder: मुंबई में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने फेसबुक लाइव के दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि हमलावर नोरोन्हा ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है. पुलिस ने बताया कि पूर्व पार्षद घोसालकर की गोली लगने के बाद उत्तरी मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई. घटना का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारी जाती दिखाई देती है. एक अधिकारी ने बताया घोसालकर और नोरोन्हा के बीच आपसी रंजिश थी.

क्यों की थी फेसबुक लाइव?
फेसबुक लाइव यह स्पष्ट करने के लिए था कि वे बोरीवली में आईसी कॉलोनी क्षेत्र की बेहतरी के लिए अपने आपसी विवाद को खत्म करके दोनों एक साथ आए हैं. अभिषेक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

उद्धव गुट ने की ये मांग
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि शिंदे ने चार दिन पहले यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में नोरोन्हा से मुलाकात की थी और उन्हें अपने (शिंदे के) नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. राउत ने यह भी मांग की कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए.

क्राइम ब्रांच करेगी जांच
अभिषेक घोसालकर को मौरिस नोरोन्हा ने आईसी कॉलोनी, बोरिवली (पश्चिम) में उनके कार्यालय में गोली मार दी थी. अभिषेक और नोरोन्हा के बीच हाल ही में समझौता हुआ था और जब शूटिंग हुई तब वे एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीमिंग में भाग ले रहे थे. बोरीवली के एमएचबी पुलिस स्टेशन ने घटना के गवाह रहे किराना स्टोर के मालिक की शिकायत के आधार पर पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की. पुलिस ने नोरोन्हा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

अभिषेक घोसालकर की हत्या की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को ट्रांसफर कर दी गई है. अपराध शाखा गवाहों से पूछताछ करेगी, नोरोन्हा के कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज एकत्र करेगी और नोरोन्हा के साथ अभिषेक के संबंधों के संबंध में हाल के घटनाक्रमों का पता लगाएगी.

ये भी पढ़ें: Eknath Shinde Birthday: सीएम एकनाथ शिंदे आज नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget