एक्सप्लोरर

'जिन लोगों ने हमें धोखा दिया है उनको...', आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर तीखा हमला

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान आदित्य ठाकरे विरोधियों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अन्याय की परिभाषा हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में चुनावी शोर के बीच नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है. इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार को घेरा है. उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर लेते हुए युवाओं की बेरोजगारी पर सवाल खड़े किए. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी का हिंदुत्व सिर्फ चुनावी है.

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मदनपुरा, भायखला विधानसभा में अपने प्रत्याशी मनोज जामसुतकर के लिए प्रचार किया. इस दौरान सभा के मंच से कहा, ''मदनपुरा में फुटबॉल की सबसे अच्छी टीम है, यहां बहुत टैलेंट है, लेकिन यहां जॉब नहीं है. एकनाथ शिंदे की सरकार यहां की जॉब को गुजरात ले जा रही है.

बदले के लिए नहीं, परिवर्तन के लिए लड़ रहा- आदित्य ठाकरे

उन्होंने आगे कहा, ''मैं बदले के लिए नहीं परिवर्तन के लिए लड़ रहा हूं. सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अन्याय की परिभाषा  हैं. ये बटेंगे तो कटेंगे बोल रहे हैं. मैं कहता हूं कि हम बंट गए तो ये हमें और लूटेंगे.''

बीजेपी का हिंदुत्व चुनावी हिंदुत्व है- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने ये भी कहा, ''इस विधानसभा में भी एक गद्दार है. कहते हैं मंत्री बनेंगे. तुम्हारी सरकार आएगी तब बनोगे न? मैं आज वादा करता हूं कि मेरी सरकार आएंगी तो जिन लोगों ने हमें धोखा दिया है उनको बर्फ की सिल्ली पर लिटाऊंगा. बीजेपी का हिंदुत्व चुनावी हिंदुत्व है.'' 

महाविकास आघाड़ी की बनेगी सरकार- आदित्य ठाकरे

उद्धव ठाकरे के बेटे ने राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार आने का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, ''महाविकास आघाड़ी (MVA) की सरकार आएगी तो सबसे पहले मेरा एजेंडा होगा जॉब और जॉब. मै पीएम नरेंद्र मोदी जी को एक चैलेंज करता हूं कि वो बताएं कि यहां की इंडस्ट्री और जॉब गुजरात क्यों भेजा.''

बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे.

ये भी पढ़ें:

VBA प्रमुख प्रकाश अंबेडकर का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget