एक्सप्लोरर

VBA प्रमुख प्रकाश अंबेडकर का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया विवादित बयान

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कांग्रेस को घेरते हुए विवादित बयान दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंकने में जुटी हैं. चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच एक दूसरे पर तीखे हमले किए जा रहे हैं. प्रचार के दौरान विवादास्पद और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया जा रहा है. इसी क्रम में वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया. 

प्रकाश आंबेडकर रविवार (10 नवंबर) को लातूर जिले के दौरे पर थे. लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से वंचित बहुजन अघाड़ी के उम्मीदवार विनोद खटके की का प्रचार करते हुए आंबेडकर ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने एक सार्वजनिक भाषण के मंच से अपशब्द कहते हुए राहुल गांधी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. 

आंबेडकर ने ओबीसी समुदाय से की थी वोट की अपील

कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रकाश आंबेडकर ने ओबीसी समुदाय से अपील करते हुए वंचित बहुजन अघाड़ी के लिए वोट करने की अपील की थी. उन्होंने इस दौरान कहा था कि महाराष्ट्र में विधानसभा के ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं, खासकर ओबीसी समुदाय के लिए. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव के बाद ओबीसी के लिए आरक्षण बंद हो सकता है. इसलिए मैं अपील करता हूं कि वंचित बहुजन आघाड़ी के समर्थन में वोट करें.''

वंचित बहुजन अघाड़ी अकेले लड़ रही चुनाव

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी भी मैदान में है. हालांकि, पार्टी ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है और अकेले ही चुनाव में उतरने का फैसला किया है. शुरुआत में वंचित बहुजन अखाड़ी की महाविकास अघाड़ी (MVA) के साथ सीटों को लेकर बातचीत हुई थी लेकिन, सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं निकलने की वजह से गठबंधन नहीं हो पाया. 

अभी हाल में प्रकाश आंबेडकर तबीयत भी कुछ ज्यादा खराब हो गई थी और वो अस्पताल में भर्ती थे. बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में महायुति की होगी वापसी या MVA की बनेगी सरकार? सर्वे के नतीजे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget