एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या सुप्रिया सुले बन सकती हैं महाराष्ट्र की CM? आदित्य ठाकरे ने दिया ये जवाब

ABP Shikhar Sammelan 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देजनर एबीपी न्यूज शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने सुप्रिया सुले के सीएम बनने के सवाल पर जवाब दिया.

Maharashtra Assembly Election 2024: एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से सुप्रिया सुले के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका फैसला तो जनता करेगी. उन्होंने कहा कि जो महाराष्ट्र के हित की बात करेगा या करेगी, वो मुख्यमंत्री बन सकता है. 

आदित्य़ ठाकरे ने कहा, ''हम जेंडर समानता में भरोसा रखते हैं.'' बता दें कि इससे पहले एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में पहुंचे शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटील ने कहा कि सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की सीएम बन सकती हैं.

सीएम के लिए सबसे भरोसेमंद चेहरा उद्धव ठाकरे हैं- आदित्य

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी में सीएम चेहरे पर आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, ''हमारे सारे सर्वे में यही बात आ रही है मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे सबसे भरोसेमंद चेहरा उद्धव ठाकरे ही हैं. आपने देखा होगा कि हमारी सरकार में किसानों, महिलाओं, छात्रों, डॉक्टर्स, आशा वर्कर्स के साथ ही उद्योगपतियों का भी विश्वास उन पर था. वो जानते थे कि ये आदमी हमें फंसाएगा नहीं, लूटेगा नहीं.'' 

वर्ली सीट को लेकर क्या बोले आदित्य ठाकरे?

महाराष्ट्र की वर्ली सीट पर विरोधी पार्टी के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने कहा, ''मिलिंद देवड़ा या कोई भी आए, जो भी जनता तय करेगी वह होगा. अभी 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर हैं.'' बता दें आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से मैदान में हैं. यहां से महायुति की तरफ से मिलिंद देवड़ा मैदान में है. देवड़ा अभी राज्यसभा के सांसद हैं. 

हमारे सारे प्रोजेक्ट्स गुजरात को दिए जा रहे- आदित्य ठाकरे

एबीपी के शिखर सम्मेलन में उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, ''जो महाराष्ट्र में हुआ वो कहीं नहीं हुआ. हमारे सारे प्रोजेक्ट्स गुजरात को दिए जा रहे हैं और हमारी सरकार सिर्फ टाटा कहती है.''

हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं- आदित्य ठाकरे

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के पास क्या कोई खाका है कि हम नौकरी देंगे तो कैसे देंगे? क्या कोई रोड मैप होगा? इस सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ''हां बिल्कुल रोडमैप होगा. मैनिफेस्टो आने दीजिए. हम बीजेपी नहीं हैं. हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं. हम वही कहते हैं, जो कर सकते हैं.'' 

ये लड़ाई महाराष्ट्र की है- आदित्य ठाकरे

उन्होंने आगे कहा, ''ये लड़ाई पर्सनल फाइट की नहीं है. ये लड़ाई महाराष्ट्र की है. हमलोग स्वार्थी नहीं हैं. जो लड़ाई आज एनसीपी, जो फूटी हुई है. जो बीजेपी कर रही है. हम वैसे नहीं हैं. लोगों ने तय किया है कि महाराष्ट्र लूटने वाली जो रिजीम है, उसे हटाना है. मैं सरकार नहीं कहूंगा. ये आखिरी मौका है कि हमारी हित की सरकार बैठाए. अगर गलती से, किसी भी वजह से ये महाराष्ट्र द्रोही सरकार बन गई. बीजेपी की सरकार वापस बन गई तो ये दंगे करवाएंगे. ये रोजगार का मसला और बढ़ाएंगे. ये सिर्फ लड़ाते-लड़ाते खुद को सरकार में बैठाएंगे.  

हमारा गठबंधन विश्वास का है- आदित्य ठाकरे

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादा सीटों पर जीत मिलने के सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम गठबंधन में हैं और ये विश्वास का गठबंधन है. ये बीजेपी की तरह जुमलेबाजी का गठबंधन नहीं है. हम वो लोग नहीं हैं जो किसी के सुख पर नाराज हो जाएं. अगर हमारे दोस्त अच्छा परफॉर्मेंस करे तो हमें और भी खुशी है. हम वो भी लोग नहीं हैं जो किसी के दुख में खुश हो जाएं.'' 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्यावालों के धंधे पूरी तरह से चौपट हो गए', दुकानदारों और रिक्शा चालकों के लिए संजय राउत ने जताया खेद
'अयोध्यावालों के धंधे पूरी तरह से चौपट हो गए', दुकानदारों और रिक्शा चालकों के लिए संजय राउत ने जताया खेद
मुंबई के अस्पतालों में लागू होगा 'एक मरीज एक रिश्तेदार' नियम, BMC मेयर ने दिए सख्त निर्देश
मुंबई के अस्पतालों में लागू होगा 'एक मरीज एक रिश्तेदार' नियम, BMC मेयर ने दिए सख्त निर्देश
'UBT यानी उलेमा बचाव टोली', उद्धव ठाकरे के 'बाबर जनता पार्टी' वाले बयान पर शिंदे गुट का पलटवार
'UBT यानी उलेमा बचाव टोली', उद्धव ठाकरे के 'बाबर जनता पार्टी' वाले बयान पर शिंदे गुट का पलटवार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget