एक्सप्लोरर

बेस्ट चुनाव में मिली हार के बाद क्या नगर निगम चुनाव में साथ आएंगे ठाकरे भाई? आदित्य ठाकरे ने बताया

Aaditya Thackeray New: बेस्ट क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में उद्धव-राज ठाकरे गठबंधन की हार पर आदित्य ठाकरे ने इसे 'ट्रायल बॉल' बताया. उन्होंने निकाय चुनाव में दोनों भाइयों के साथ आने की संभावना जताई.

BEST कर्मचारी क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन को मिली बड़ी हार के बाद अब आदित्य ठाकरे का बयान आया है. शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने इस इलेक्शन को केवल एक 'ट्रायल बॉल' करार दिया. वहीं राज ठाकरे ने खुद इसे एक 'छोटी सी बात' बताया. 

आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह चुनाव एक ट्रायल बॉल था और खेला भी उसी तरह गया. प्लान में कुछ कमियां रही होंगी, जिन्हें सुधारा जाएगा और कुछ अंदरूनी फेरबदल किए जाएंगे. आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह चुनाव एक विशिष्ट क्रेडिट सोसाइटी से संबंधित था. 

क्या निकाय चुनाव में साथ आएंगे ठाकरे भाई?
इसी के साथ आदित्य ठाकरे ने यह भी दावा किया कि, "मुंबई और महाराष्ट्र की जनता का झुकाव किस तरफ है, राज-उद्धव ठाकरे की दोनों पार्टियों की ताकत क्या है... यह सब आपको दो भाइयों के एक साथ आने का आगामी निकाय चुनावों में पता चल जाएगा."

राज ठाकरे के बयान पर क्या बोले आदित्य ठाकरे?
आदित्य ठाकरे ने क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए कहा, "यह एक ट्रायल बॉल थी और देखना चाहिए कि ओवर कब शुरू होते हैं." इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा था कि चुनाव परिणाम एक छोटी सी बात है. जब उनके चाचा की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो आदित्य ठाकरे ने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है."

मुंबई और महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे के साथ आने की चर्चा है. इसके बीच दोनों दलों ने बेस्ट कर्मचारी सहकारी क्रेडिट सोसाइटी चुनाव में एक संयुक्त पैनल बनाया था. हालांकि, यह पैनल सभी 21 सीटें हार गया. 

BEST क्रेडिट सोसाइटी में था बाल ठाकरे का दबदबा
शशांक राव के प्रतिद्वंद्वी पैनल को सबसे ज़्यादा 14 सीटें मिलीं. बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (BEST), बृहन्मुंबई नगर निगम की परिवहन और बिजली आपूर्ति शाखा है, जिस पर बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना का दो दशकों से ज़्यादा समय तक कंट्रोल रहा था. साल 2022 में बीएमसी एक एडमिनिस्ट्रेटर के अधीन हो गई.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
मुंबई में सोनम वांगचुक के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दो थानों में दर्ज किया केस
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
वाशिम में रातभर बिजली कटौती से भड़के ग्रामीण, बिजली विभाग के बाहर बिस्तर लगाकर किया 'सोओ आंदोलन'
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज
'बिना देखे वंदे मातरम् सुना दें PM मोदी और अमित शाह', संजय राउत ने कर दिया चैलेंज

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget