एक्सप्लोरर

चाचा राज ठाकरे की MNS पर आदित्य ठाकरे का तंज, 'ऐसी पार्टियां चुनाव के पहले...'

Aaditya Thackeray: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने राज ठाकरे की पार्टी मनसे पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामले में पीएम मोदी की भी आलोचना की है.

Aaditya Thackeray on Raj Thackeray: राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बिन शर्त समर्थन दिया था. उद्धव ठाकरे ने बिन शर्त समर्थन को 'बिन शर्ट' समर्थन कहकर राज ठाकरे का मजाक उड़ाया था. आज आदित्य ने राज ठाकरे पर तंज कसा है. आदित्य ने कहा, "बस वो (राज ठाकरे) शर्ट पहन कर आए. ऐसी पार्टियां चुनाव के पहले जिंदा होती है और मुद्दे उठाती है."

आदित्य ठाकरे ने पेपर लीक पर दी प्रतिक्रिया
आदित्य ठाकरे ने कहा, "पेपर लीक की वजह से विद्यार्थी परेशान हैं. MHCET परीक्षा के रिजल्ट में घपला हुआ है. CET ने एक पेपर की परीक्षा 24 बैच में ली. परीक्षा के पेपर में कई सवाल में गलतियां थी. कुल 54 गलत सवाल थे. गलत पेपर सेट करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. MCQ सवाल में जो ऑप्शन दिए गए थे वो सभी ऑप्शन गलत थे. कुछ पेपर बहुत आसान थे, कुछ बहुत हार्ड थे. इस परीक्षा का टॉपर कौन सा विद्यार्थी आया उसके बारे में जानकारी नहीं दी गई. विद्यार्थीयों को आंसरशीट तक नहीं गई."

लोकसभा स्पीकर पद पर आदित्य ठाकरे का बयान
आदित्य ठाकरे ने कहा, "जेडीयू और टीडीपी को बस यही सलाह है कि वो स्पीकर का पद अपने पास रख ले, अन्यथा उन्हें रि-इलेक्शन का भी मौका नहीं मिलेगा."

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को यूजीसी-नेट रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या 'परीक्षा पे चर्चा' का सत्र उन छात्रों के साथ आयोजित किया जाएगा, जिन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी.

मेडिकल कॉलेजों के लिए नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यूजीसी-नेट को रद्द करने का आदेश दिया, क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता किया गया है, और मामले की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें: आरक्षण के मुद्दे पर OBC और मराठों में टकराव के बीच देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget