एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद आदित्य ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, 'ऐसा प्रहार...'

Aaditya Thackeray on Operation Sindoor: शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि भारत की डिफेंस फोर्स को सलाम है. आतंक के हर रूप को खत्म किया जाना चाहिए.

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म किया जाना चाहिए. सेना के एक्शन पर उन्होंने कहा कि आज रात पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में किए गए सटीक हमले आतंकवाद के खिलाफ हैं. भारतीय डिफेंस फोर्स को सलाम हैं. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया जहां आतंकवाद को पनाह दी जा रही थी. ठाकरे ने कहा कि ऐसा प्रहार करें कि आतंकवाद दोबारा सिर उठाने की हिम्मत न कर सके. जय हिंद!

नौ आतंकी ठिकानों को सेना ने बनाया निशाना

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दो हफ्ते बीत जाने के बाद भारतीय सेना ने बुधवार (7 मई) तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. आतंकी ठिकानों के खिलाफ सेना की कार्रवाई में नौ ठिकाने निशाने पर रहे. 

कहां-कहां ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने

इनमें बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू और सियालकोट शामिल हैं. बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आते हैं. वहीं मुजफ्फराबाद, कोटली, भिंबर इत्यादि पाक अधिकृत कश्मीर में आते हैं. 

स्ट्राइक की जानकारी ले रहे थे पीएम मोदी

जब सेना इस स्ट्राइक को अंजाम दे रही थी तो पीएम नरेंद्र मोदी इससे जुड़ी सारी जानकारी ले रहे थे. उनके साथ शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे. इस ऑपरेशन को थल सेना और वायुसेना ने मिलकर अंजाम दिया. 

कई आतंकियों के मारे जाने की खबर- सूत्र

सेना की इस स्ट्राइक के बाद सूत्रों की मानें तो कई आतंकियों के मारे जाने की भी खबर है. जिन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है उनमें जैश और लश्कर के ठिकाने भी शामिल है.

पहलगाम हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों की गई थी जान

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों की जान चली गई थी. कुल 26 लोगों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था. आतंकियों ने लोगों को गोली मारने से पहले उनका धर्म तक पूछा था. इस हमले के बाद से ही लोग 'बदले' की मांग कर रहे थे. अब सेना ने आतंकियों से उनकी करतूत का बदला ले लिया है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget