एक्सप्लोरर

शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद उद्धव गुट में खलबली, अब अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे आदित्य ठाकरे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है. आदित्य ठाकरे अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद से उद्धव ठाकरे गुट नाराज चल रहा है.

Aaditya Thackeray to Meet Arvind Kejriwal: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी हलचल चल रही है. एक ओर सत्ताधारी गठबंधन महायुति में अनबन की खबरें हैं तो वहीं विपक्षी अलायंस महाविकास अघाड़ी में भी उथल-पुथल मची हुई है. एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद से ही उद्धव ठाकरे गुट में नाराजगी दिख रही है. इस बीच आदित्य ठाकरे अब अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने जा रहे हैं. 

इससे पहले आदित्य ठाकरे राहुल गांधी से मिलकर बातचीत कर चुके हैं. अब इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. शरद पवार से नाराजगी के बीच आदित्य ठाकरे-राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है. जानकारी के लिए बता दें कि शिवसेना यूबीटी पहले ही 'एकला चलो' नारे के साथ आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. 

शिवसेना यूबीटी के सांसदों की बैठक
शिवसेना के 'ऑपरेश टाइगर' के बीच शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे आज अपने सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे. इसी बीच कोणकन में शिवसेना यूबीटी के सीनियर नेता राजन सालवी भी अब एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने के लिए तैयार हैं. माना जा रहा है कि उनके साथ उनके कई साथी भी पार्टी बदल रहे हैं. ठाणे में एकनाथ शिंदे के आवास पर राजन सालवी और उनके सैकड़ों समर्थक शिवसेना में शामिल हो जाएंगे.

शरद पवार और एकनाथ शिंदे की मुलाकात
गौरतलब है कि शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने और उनकी तारीफ करने पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे ने अमित शाह की मदद से बालासाहेब ठाकरे की पार्टी को तोड़ दिया. उन्होंने दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब के साथ गद्दारी की है और ऐसे गद्दारों की शरद पवार तारीफ क्यों कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे का अपहरण! बैंकॉक से वापस लाया गया प्राइवेट जेट, फिर सामने आया सच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget