एक्सप्लोरर

प्रयागराज में अब तोता के आशियाने पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र, करोड़ों की इमारत को किया गया ज़मींदोज़

योगी सरकार का माफियाओं और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ अभियान जारी है. रविवार को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के शार्प शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता का आशियाना ध्वस्त कर दिया गया.

प्रयागराज. यूपी में माफियाओं और बाहुबलियों के साथ ही उनके करीबियों व दूसरे मददगारों की अवैध सम्पत्तियों पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उन्हें ज़मींदोज़ किये जाने का योगी सरकार का अभियान लगातार ज़ोर पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में आज संगम नगरी प्रयागराज में माफिया घोषित किये गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य जुल्फिकार उर्फ़ तोता के आशियाने को ध्वस्त किया जा रहा है. तोता को अतीक गैंग का शार्प शूटर कहा जाता है. इन दिनों वह आगरा जेल में बंद है. तोता हिस्ट्रीशीटर है. उस पर गैंगस्टर भी लगा हुआ है. उसके खिलाफ तकरीबन चालीस आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं. इनमे कई मुक़दमे हत्या, हत्या के प्रयास, लूट -बलवा करने समेत कई दूसरी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं.

मकान का नक्शा पास नहीं था

जुल्फिकार उर्फ़ तोता के जिस आशियाने को ध्वस्त किया गया है, वह शहर के करेली थाना क्षेत्र के कसारी मसारी इलाके में है. तकरीबन पांच सौ स्क्वायर यार्ड में बने इस मकान का नक्शा नहीं पास कराया गया था. विकास प्राधिकरण ने पिछले दिनों इसके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था. इसी के तहत आज नगर निगम -विकास प्राधिकरण, प्रशासन, राजस्व, पुलिस और पीएसी की साझा टीमें मौके पर पहुंचीं. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तीन तरफ से की गई और इसमें करीब आधा दर्जन बुलडोजरों व जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया. तोता के परिवार की महिलाओं ने कुछ देर के लिए हंगामा करते हुए कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम के चलते वह ज़्यादा देर तक विरोध नहीं कर सकीं.

प्रयागराज में अब तोता के आशियाने पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र, करोड़ों की इमारत को किया गया ज़मींदोज़

हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया गया

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के स्पेशल आफिसर सत शुक्ला के मुताबिक़ इस कार्रवाई में हाईकोर्ट के आदेश व पहले से तय नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया. हाईकोर्ट ने जो दिशा निर्देश जारी किये हैं, विकास प्राधिकरण पहले से ही उन पर अमल कर रहा है. उनके मुताबिक़ हाईकोर्ट ने ध्वस्तीकरण पर रोक नहीं लगाई है, सिर्फ कुछ औपचारिकताएं निभाने के आदेश दिए हैं. विकास प्राधिकरण इस आदेश पर अमल करते हुए ही कार्रवाई कर रहा है.

ये भी पढ़ें.

बलिया गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार, चार दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget