एक्सप्लोरर

MP Weather Today: आज मध्य प्रदेश को बारिश से राहत मिलने के आसार, इन जिलों में बरसात ने तोड़ा रिकॉर्ड

Weather Today in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के लोगों को फिलहाल मूसलाधार बारिश से राहत मिल गई है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है.प्रदेश में कहीं भी बारिश का रेड अलर्ट नहीं है.

MP Weather Forecast: एमपी के कई जिलों में पिछले 1 सप्ताह से मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था. मूसलाधार बारिश से किसानों की भी चिंता बढ़ा दी थी.हालांकि अब मध्य प्रदेश के लोगों को भारी बारिश से थोड़ी राहत मिलने वाली है.मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के भिंड और नरसिंहपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. भिंड में 91 तो नरसिंहपुर में 67 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है.

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

मौसम विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एमपी में सतना और अशोकनगर को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामान्य और उससे अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है.अशोकनगर और सतना में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.पिछले एक सप्ताह में मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. जहां पर अतिवृष्टि हुई है, वहां लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. अभी मध्य प्रदेश के लोगों को वर्षा से थोड़ी राहत मिलने वाली है. एमपी के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग हल्की बूंदाबांदी की ही संभावना जाता रहा है. एमपी में कहीं भी फिलहाल मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग की संभावनाओं के चलते किसानों को भी काफी राहत पहुंची है.लगातार हो रही बारिश की वजह से किसानों को फसलों का नुकसान होने की चिंता सता रही थी.

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, विदिशा, हरदा, रायसेन, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, भिंड, अशोक नगर, कटनी, उमरिया, नर्मदा पुरम, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और बड़वानी जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इनके अलावा अधिकांश जिलों में फिलहाल तेज बारिश की संभावना कम है. 

भिंड और नरसिंहपुर में बारिश का रिकॉर्ड

मौसम विभाग की ओर से दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक भिंड और नरसिंहपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. भिंड में 91 तो नरसिंहपुर में 67 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है.दोनों जिलों के अतिरिक्त रतलाम, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, देवास, रतलाम, नीमच, जबलपुर, शहडोल, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर आदि जिलों में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh Election 2023: सबसे लंबे समय तक सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान, जानें- इस चुनाव में होगा किन चुनौतियों से सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget