एक्सप्लोरर

MP Weather Update: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से पसरा सन्नाटा, अगले कुछ दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, डॉक्टरों ने दी यह सलाह

MP News : राजगढ़ का पारा 46 डिग्री के आसपास घूम रहा है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर आदि जिलों में भी साड 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सड़कों पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सन्नाटा पसरा हुआ है. इसके अलावा गर्मी के कारण जनजीवन भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक और गर्मी का ऐसा ही प्रकोप देखने को मिलेगा. तपती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, पानी की मात्रा बढ़ाने और हल्का खाने की सलाह दी है. 

कैसे चढ़ रहा है पारा

मई की भीषण गर्मी में पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तो गर्मी के रिकॉर्ड कायम हो गए. यदि बात राजगढ़ की की जाए तो यहां पर पारा 46 डिग्री के आसपास घूम रहा है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर आदि जिलों में भी साड 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. एमपी में लगातार दूसरे दिन भी गर्मी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. 

दोपहर के समय लू की लपटों के कारण सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है. चिकित्सक भी गर्मी से बचाव को लेकर सलाह दे रहे हैं. मौसम मामलों के जानकार डॉक्टर राजेंद्र कुमार गुप्त के मुताबिक अभी आने वाले कुछ और दिनों तक राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा. मध्य प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, मुरैना, शिवपुरी आदि जिलों में भी गर्मी का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. यहां भी पारा 45 डिग्री के आसपास है जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, इसलिए रात के समय में भी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है. 

डॉक्टरों ने दी यह सलाह

डॉ जितेंद्र शर्मा के मुताबिक सुबह 11 से दोपहर 4 बजे के बीच अति आवश्यक परिस्थितियों में ही लोग घर से बाहर निकलें. इसके अलावा घर से बाहर जाते समय पर्याप्त पानी पीकर जाएं. सिर पर टोपी, छाता, कपड़ा आदि रखकर ही घर से निकले. मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ कोरोना के मरीज भी बढ़ रहे हैं इसलिए लोगों को हल्का और सुपाच्य भोजन करने की आवश्यकता है. इसके अलावा फलों के रस आदि का भी सेवन किया जाना चाहिए. डॉक्टर शर्मा ने ओआरएस का घोल भी समय-समय पर लेते रहने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें

MP Covid Update: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 40 और मामले मिले, इस जिले में मिले सबसे अधिक केस

Singrauli News: कन्यादान करने से पहले पिता ने की आत्महत्या, 3 दिन पहले ही किया था बेटा का विवाह, वजह जानने में जुटी है पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget