एक्सप्लोरर

WATCH: इंदौर में बंदर को थप्पड़ मारते युवक का वीडियो वायरल, हरकत में आया वन विभाग

MP Viral Video: मामले में इंदौर वन मंडल के डीएफओ सोलंकी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि यह लोगों के लिए एक उदाहरण बन जाएगा.

Indore Viral Video: इंदौर में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक रील बनाने के लिए बंदर को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है, जिससे बंदर नीचे गिर जाता है. मामले की जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी से की गई जिसके बाद वन विभाग ने मामले की जांच शुरू की है. इंस्टाग्राम पर एक पंद्रह सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर के पास तिंछा फॉल में बनाया गया है, लेकिन इसे कब शूट किया गया, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है.

वीडियो में एक बंदर रेलिंग पर बैठा नजर आ रहा है. एक युवक कुछ खाने का सामान लेकर उसके पास आया. उसे देखकर बंदर भी पास आ जाता है और खाना खाने लगता है. इसके बाद युवक अचानक मुंह पर तमाचा मार देता है.

मामला दर्ज करने की मांग
लोगों ने युवक की पहचान उजागर करने पर इनाम की भी घोषणा की. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वन्यजीवों को परेशान करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए. घटना सामने आते ही डीएफओ सोलंकी ने मामले की जांच के लिए वन विभाग की एक टीम गठित की. वन विभाग को कुछ जानकारी मिली है, लेकिन युवक की तलाश जारी है. डीएफओ सोलंकी ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. आरोपी की पहचान और उसकी लोकेशन और अन्य विवरण जानने के लिए एक टीम गठित की गई है.

वीडियो में क्या है
बंदर को थप्पड़ मरते हुए जो वीडियो वायरल है उसमें एक व्यक्ति बन्दर को चने खिलाने के बहाने बुलाता है. इससे बंदर रेलिंग से गिर जाता है, लेकिन उठकर जंगल की ओर भाग जाता है. वीडियो वायरल होने के बाद अधिवक्ता अभिजीत पांडे ने इंदौर वन मंडल के डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी को लिखित आवेदन दिया है. डीएफओ सोलंकी ने कहा, 'हम आरोपियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि यह लोगों के लिए एक उदाहरण बन जाएगा कि वे जंगल और पर्यटन स्थलों पर जानवरों को न छेड़ेंगे और न ही मारेंगे.'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget