एक्सप्लोरर

कभी गाड़ियों की करते थे रिपेयरिंग, 8 बार लगातार जीत के बाद मोदी 3.0 में बने राज्य मंत्री

PM Modi Oath Ceremony: टीकमगढ़ (आरक्षित) से सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक मोदी सरकार में शामिल हुए है. वीरेंद्र कुमार ने लगातार चौथी बार टीकमगढ़ से जीत दर्ज की है.

Virendra Kumar Profile: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ (आरक्षित) सीट से लोकसभा सांसद वीरेंद्र कुमार को रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार में शामिल किया गया. बीजेपी के अनुसूचित जाति के प्रमुख चेहरे और आठ बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ (सुरक्षित) सीट से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है, जिसे 2008 के परिसीमन प्रक्रिया में बनाया गया था. 

इससे पहले, उन्होंने बुंदेलखंड की पड़ोसी सागर लोकसभा सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने सागर में साइकिल पंचर रिपेयर की दुकान पर अपने पिता के साथ छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था, उसके बाद उन्होंने बाल श्रम विषय में पीएचडी की.

16 महीने रहना पड़ा था जेल में 
उन्हें सितंबर 2017 में पहली बार महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया था.  कुमार (70) अपनी साधारण पृष्ठभूमि को नहीं भूलने के लिए जाने जाते हैं और उन्हें अक्सर स्कूटर चलाते और टायर पंचर ठीक करने वालों से बात करते देखा जा सकता है.  आपातकाल के दौरान उन्हें 16 महीने जेल में रहना पड़ा और उन्होंने 'लोकनायक' जयप्रकाश नारायण के 'संपूर्ण क्रांति आंदोलन' में भी हिस्सा लिया.

जेपी आंदोलन में रहे शामिल
बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे डा. वीरेंद्र कुमार 1975 में जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में शामिल रहे. 1982 से 1984 तक वे बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री रहे. 1987 में उन्होंने बजरंग दल का जिला मंत्री का पद संभाला. साल 1995 में उन्हें बीजेपी की अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया.

क्या है शैक्षिक योग्यता 
वीरेंद्र कुमार खटीक ने डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से अर्थशास्त्र में एम. ए. और बाल श्रम में पी.एच.डी की उपाधि ली है. बचपन से ही RSS के कार्यकर्ता रहे हैं। 1975 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरु किए गए संपूर्ण क्रांति आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिए थे. इंदिरा गांधी के समय लगाए गए आपातकाल के विरोध में आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) के तहत 16 महीने तक सागर और जबलपुर जेल में बंद रहे. 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान और वीरेंद्र खटीक के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget