एक्सप्लोरर

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट, महीने भर से फरार महिला को मिली अग्रिम जमानत

वैशाली ठक्कर मामले में एक अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि ठक्कर और राहुल नवलानी इंदौर में पड़ोसी थे.

Vaishali Thakkar suicide case: प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की खुदकुशी के मामले के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी की महीने भर से फरार पत्नी को इंदौर की जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को अग्रिम जमानत दे दी. पुलिस ने बहुचर्चित प्रकरण की सह आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था, लेकिन वह उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रही.

अभियोजन के एक अधिकारी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन ने मामले के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी की पत्नी दिशा नवलानी की अग्रिम जमानत याचिका दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद स्वीकार कर ली. याचिका पर आपत्ति जताते हुए अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कहा गया कि दिशा का नाम वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट में है और मामले में कथित भूमिका के चलते उसे अग्रिम जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए.

उधर, बचाव पक्ष ने बहस के दौरान कहा कि ठक्कर की आत्महत्या से दिशा का कोई संबंध नहीं है और उसके दो बच्चों को उसकी देखभाल की सख्त जरूरत है. तेजाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी आरडी कानवा ने बताया,'दिशा नवलानी की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था. हमें राजस्थान के कोटा में उसकी मौजूदगी का सुराग मिला था और हम उसे लगातार तलाश कर रहे थे.'

राहुल नवलानी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि ठक्कर और राहुल नवलानी इंदौर में पड़ोसी थे. अधिकारी ने बताया कि ठक्कर एक व्यक्ति से शादी करके खुशहाल जिंदगी में कदम रखने वाली थीं, लेकिन पहले से विवाहित नवलानी, टीवी अभिनेत्री की शादी रुकवाने के लिए उन्हें परेशान कर रहा था.

‘‘ससुराल सिमर का’’ जैसे टीवी धारावाहिकों में अपनी अदाकारी से मशहूर हुईं ठक्कर इंदौर में अपने घर के पंखे में लगे फंदे पर 15 अक्टूबर को लटकी मिली थीं. पुलिस को मौके से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला था जिसमें ठक्कर ने नवलानी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था.

Vaishali Thakkar Suicide Case: वैशाली ठक्कर के ब्वॉयफ्रेंड राहुल नवलानी की जमानत अर्जी खारिज, पुलिस हिरासत में भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget