एक्सप्लोरर

MP Budget 2023: कांग्रेस का दावा- मध्य प्रदेश में विधायकों को दिया गया 'चाइनीज' आईपैड, BJP के राष्ट्रवाद पर खड़े किए सवाल

MP Assembly Budget Session: विधानसभा में सभी विधायकों को डाटा अपडेशन और डिजिटल समायोजन के लिए चीनी आईपैड दिए जाने पर हंगामा मच गया. विपक्ष के आरोप पर परिवहन मंत्री ने चुटकी ली.

MP Assembly Budget Session 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र लगातार चर्चा में बना हुआ है. आज सदन में नेता प्रतिपक्ष और सरकार के बीच तनातनी देखी गई. आईपैड के मुद्दे पर विधानसभा में घमासान मच गया. सभी विधायकों को डाटा अपडेशन और डिजिटल समायोजन के लिए आईपैड का वितरण किया गया. प्रश्न काल समाप्त होने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई. सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने भी सदन में मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कहा कि भारत सरकार चीन के प्रोडक्ट्स का विरोध करती है. आज उसी चीन के असेंबल किए हुए आईपैड विधायकों को दिए जा रहे हैं.

चीनी आईपैड पर सदन में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

गोविंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की बात करने वाली बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है. बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है. चीनी एप्लीकेशंस पर डाटा चोरी होने का आरोप लगता रहा है. इसलिए चीनी आईपैड से विधायकों के डाटा में सेंधमारी का भी खतरा है. नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि गलवान घाटी की हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत हुई थी. विपक्ष की आपत्ति पर सरकार की तरफ से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि आईपैड के पार्ट अलग-अलग जगह से असेंबल कराए जाते हैं. इसका मतलब चीनी नहीं है.


MP Budget 2023: कांग्रेस का दावा- मध्य प्रदेश में विधायकों को दिया गया 'चाइनीज' आईपैड, BJP के राष्ट्रवाद पर खड़े किए सवाल

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ली चुटकी 

नेता प्रतिपक्ष ने टोकते हुए कहा कि आप चीन पर रायशुमारी करा लें. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब मैं आईपेड लेने गया था विपक्ष के ही विधायकों की लंबी लाइन लगी थी. अब कांग्रेसी विधायक विरोध कर रहे हैं. कमलनाथ सहित कई अन्य कांग्रेसी विधायकों ने भी चीनी आईपैड दिए जाने पर विरोध दर्ज कराया है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है. एक तरफ चीन का विरोध करते हैं और दूसरी ओर चीन से ही सामान आयात करने का समर्थन करते हैं.

MP Budget 2023: 'मुफ्त की रेवड़ी' बांटने में CM शिवराज सबसे आगे, नए वित्तीय वर्ष में कितना लेना पड़ेगा कर्ज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget