एक्सप्लोरर

MP Politics: एमपी में अपनी ही सरकार पर क्यों भड़कीं उमा भारती? इस घटना को शिवराज सरकार के लिए बताया 'कलंक'

MP News: घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तीखी प्रतिक्रिया के बाद बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी सरकार को घेरा और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Uma Bharti News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेत माफिया द्वारा पटवारी की हत्या को बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व सीएम उमा भारती ने शासन-प्रशासन के लिए कलंक बताया है. इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने अपराधियों पर कठोरता कार्रवाई की मांग की है. पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कहा है कि प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपे भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण ही यह स्थिति बनी है.

शहडोल जिले के ब्यौहारी में सोन नदी के गोपालपुर घाट पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रेत माफियाओं ने अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी प्रसन्न सिंह की ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी थी.उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.इस दौरान जान बचा कर मौके से भागे शेष तीन पटवारियों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मैहर के कुआं (थाना रामनगर) गांव से आरोपी ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा तथा ट्रैक्टर के मालिक नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.इसके साथ तीन अन्य ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं, जो मैहर के ही रहने वाले पवन सिंह और सोनू सिंह के हैं.

एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि आरोपी पर धारा 302, 379 आईपीसी व 4/21 खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. मामले की पड़ताल जारी है. रविवार को पटवारी प्रसन्न सिंह का शव बाणसागर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव गृहग्राम रीवा भेजा गया.

इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तीखी प्रतिक्रिया के बाद भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी सरकार को घेरा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उमा भारती ने लिखा कि,"शहडोल के ब्यौहारी में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने के कारण एक सरकारी कर्मचारी की हत्या, मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था समाज, शासन, प्रशासन सबके लिए कलंक एवं शर्मनाक है, अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही हो."

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में शिवराज सरकार को घेरते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि,"शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी श्री प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है.यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो.मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है.मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.ओम शांति."

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में BJP या कांग्रेस! किसकी सरकार बनने के आसार? वोटिंग ट्रेंड से समझिए क्या है इतिहास

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget