एक्सप्लोरर

MP New Liquor Policy: MP सरकार की नई शराब नीति पर सियासत तेज, सीएम शिवराज के जवाब पर उमा भारती का तीखा पलटवार

MP New Liquor Policy: एमपी की नई शराब नीति को लेकर उमा भारती ने भी खुलकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि शिवराज जी से 2 साल में हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की है.

MP New Liquor Policy: मध्य प्रदेश की नई शराब नीति को लेकर राज्य की सियासत में काफी गहमागहमी है. उमा भारती (Uma Bharti) ने नई लिकर पॉलिसी पर तीखे सवाल उठाए तो खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इसका जवाब दिया. अब पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी खुलकर मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. इस मुद्दे को लेकर उमा भारती शुरू से ही मुखर रही हैं अब उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान जी से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान और स्नेह के संबंध बने रहे. मैंने शिवराज जी से 2 साल में हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की है, अब बात सामने आ गई है तो भाई मीडिया के माध्यम से बात क्यों करने लगे हैं.

शराब नीति कानून व्यवस्था का सवाल-उमा भारती

दरअसल शराब नीति के विरोध को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा था कि लोग शराब पीना बंद कर दें तो मैं शराब की दुकानें बंद कर दूंगा. इसे लेकर अब उमा भारती ने कहा कि जब लोग शराब पिएंगे ही नहीं, दुकानें चलेंगी ही नहीं तो वो तो खुद ही बंद हो जाएंगी. अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए तो पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है, ये तो कानून व्यवस्था का सवाल है.

MP Politics: 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कमलनाथ, BJP ने कसा तंज

शराब की होम डिलिवरी घिनौनी व्यवस्था-उमा भारती

वहीं उमा भारती ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अभी हमें शुरुआत यहां से करनी चाहिए. अहातों में शराब परोसने की व्यवस्था को तुरंत बंद करें. स्कूल, अस्पताल, मंदिर और अन्य निषिद्ध स्थानों के पास शराब की दुकानें भी बंद की जाएं. घर-घर शराब पहुंचाने की घिनौनी व्यवस्था तुरंत रुकनी चाहिए.

नागरिक भी खुलकर विरोध करें-उमा भारती

उमा भारती ने इसे लेकर प्रदेश के लोगों से भी अपील की. उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं या नागरिक विरोध करें वहां दुकानें ना खोली जाएं, इन्हीं ने तो हमारी सरकार बनाई है. पहले इतना कर लें, फिर जो वैध एवं उचित स्थान पर शराब की दुकानें हों, वहां फोटो के साथ होर्डिंग लगें कि शराब पीने से क्या-क्या नुकसान होते हैं.

MP News: सीएम शिवराज आज दिल्ली में MP के विकास का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश, सुशासन और विकास रिपोर्ट 2022 का करेंगे विमोचन

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget