एक्सप्लोरर

Ujjain Rape Case: उज्जैन रेप मामले में अखिलेश यादव का शिवराज सरकार से सवाल- '20 साल में महिला सुरक्षा के लिए क्या किया'

Ujjain Rape Case News: समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश य़ादव ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सरकार से पूछा कि आपका इंटेलिजेंस क्या कर रहा है. बीते 20 वर्षों में आपकी सरकार ने क्या काम किया है

MP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उज्जैन (Ujjain) में 12 साल की लड़की के साथ हुए रेप मामले में मध्य प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सरकार को घेरा है. उन्होंने पूछा कि बीते 20 साल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने क्या काम किया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद सीएम शिवराज महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. 

छतरपुर का दौरा कर रहे अखिलेश यादव ने कहा, ''12 साल की एक बेटी के साथ जो घटना हुई है वह बहुत दर्दनाक है और आज के समय में ऐसी घटनाएं होना बहुत ही दुर्भाग्य की बात है. सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार को जवाब देना चाहिए कि 20 साल से सरकार में हैं तो बेटियों, माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए क्या काम किया."

बुलडोजर तानाशाही का प्रतीक- अखिलेश
वहीं, यूपी की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. वहीं बुलडोजर चलाने के मामले में अखिलेश यादव ने एकबार फिर बीजेपी को घेरा और कहा, ''बुलडोजर कानून में नहीं आता है ये तानाशाही का प्रतीक है. आपके पास कानून है, पुलिस है, फोर्स है वो क्या कर रही है? आपकी इंटेलिजेंस क्या कर रही है? आखिरकार 20 साल में आपने क्या किया?"

24 सितंबर से लापता थी लड़की
बता दें कि उज्जैन में रेप पीड़िता मदद के लिए ढाई घंटे तक घर-घर जाकर मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. इसके बाद वह एक आश्रम पहुंची जहां के एक पुजारी ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को खबर दी. वहीं, इस मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता सतना की रहने वाली है. वह आठवीं की छात्रा है. वह 24 सितंबर से घर से लापता थी. उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी. फिलहाल पीड़िता का इंदौर में इलाज चल रहा है. 

ये भी पढ़ें- Ujjain Rape Case: 'पीड़िता की मदद न करने वालों के खिलाफ भी हो एक्शन', उज्जैन रेप केस पर बोलीं स्वाति मालीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget