एक्सप्लोरर

Ujjain News: विक्रम विश्वविद्यालय ने की स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित, कोरोना नहीं बल्कि ये है कारण

विक्रम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल परीक्षा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस समय पुलिस की भर्ती परीक्षा चल रही है, इसीलिए यह फैसला लिया गया है.

Vikram University PG Exam: उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. विश्वविद्यालय के फैसले से 11000 विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं. अब अगला परीक्षा कार्यक्रम जनवरी माह के अंत में संभावित है. बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा द्वारा 20 जनवरी से स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी थीं.वहीं थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने की घोषणा पहले ही हो गई थी. 

परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का ये है कारण

मामले पर विक्रम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा फिलहाल परीक्षा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पुलिस की भर्ती परीक्षा चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में स्नातकोत्तर के विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं. विद्यार्थियों का एक साथ दोनों परीक्षाओं में शामिल होना मुमकिन नहीं था, इसी के चलते विद्यार्थियों द्वारा कुलपति अखिलेश पांडेय से गुजारिश की गई थी,  जिसके चलते यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. परीक्षा को स्थगित करने को लेकर यह भी अफवाह चल रही थी कि कोरोना के चलते परीक्षा आगे बढ़ा दी गई है लेकिन डॉ शर्मा ने इस बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस भर्ती के चलते परीक्षा को आगे बढ़ाया गया है. आने वाले समय में भी ऑफलाइन ही परीक्षा होगी. फिलहाल सरकार की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसमें परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं है.


Ujjain News: विक्रम विश्वविद्यालय ने की स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित, कोरोना नहीं बल्कि ये है कारण

50 महाविद्यालयों में होना थी परीक्षा

डॉ शर्मा ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय से 180 के लगभग महाविद्यालय संबद्ध है लेकिन 50 महाविद्यालयों को स्नातकोत्तर के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का केंद्र बनाया गया था. परीक्षा का अगला कार्यक्रम आने के बाद फिर से केंद्र बनाए जाएंगे. इस परीक्षा से 11 हजार विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Job Alert: उज्जैन में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, होने जा रहा है भर्ती कैंप का आयोजन, जान लें शेड्यूल और योग्यता

Indore Gangrape Case: गैंगरेप के मुख्य आरोपी की ऐशगाह ध्वस्त, फार्म हाउस में था चलता था 'गंदा खेल'

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget