एक्सप्लोरर

Indore Gangrape Case: गैंगरेप के मुख्य आरोपी की ऐशगाह ध्वस्त, फार्म हाउस में था चलता था 'गंदा खेल'

Indore Gangrape Case: 100000 स्क्वायर फीट में बनाए गए युवराज फार्म हाउस गैंगरेप के मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा की ऐशगाह थी. आरोप है कि इसी ऐशगाह में अनैतिक काम को अंजाम दिया जाता था.

Indore Gangrape Case: इंदौर में बिल्डर राजेश विश्वकर्मा की मांगलिया क्षेत्र स्थित ऐशगाह 'युवराज फार्म हाउस' को आज जिला प्रशासन के आदेश पर जमींदोज कर दिया गया. नगर निगम ने चार से ज्यादा JCB और बुलडोजर की मदद से फार्म हाउस को तोड़ा. 100000 स्क्वायर फीट में बनाए गए युवराज फार्म हाउस गैंगरेप के आरोपी राजेश विश्वकर्मा की ऐशगाह थी. आरोप है कि इसी ऐशगाह में अनैतिक काम को अंजाम दिया जाता था. 27000 स्क्वायर फीट पर निर्माण किए गए फार्म हाउस में तमाम तरह की सुख सुविधाएं उपलब्ध थीं.

गैंगरेप के मुख्य आरोपी की ऐशगाह पर बुलडोजर

कलेक्टर मनीष सिंह ने फार्म हाउस को ढहाने के आदेश दिए थे. एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी पंकज दीक्षित की मौजूदगी में आज दोपहर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई. सबसे पहले अंदर से सारा सामान बाहर किया गया. उसके बाद बुलडोजर से बाउंड्रीवॉल को गिराकर गया, फिर अंदर के हिस्से को तोड़ा गया. एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस को जमींदोज कर दिया है.


Indore Gangrape Case: गैंगरेप के मुख्य आरोपी की ऐशगाह ध्वस्त, फार्म हाउस में था चलता था 'गंदा खेल

सुख सुविधाओं से लैस फार्म हाउस में होती थी पार्टी

सुख सुविधाओं से लैस ऐशगाह में आरोपी राजेश विश्वकर्मा पार्टियां कराता था. पुलिस को मौके से महंगी शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिले हैं. आरोपी ने फार्म हाउस में बार-कॉटेज भी बना रखा था. घूमने के लिए छोटी ट्रैवल गाड़ी और ऑडी जैसी महंगी कार तक मिली है. पुश्तैनी जमीन बेचकर राजेश शौक पूरे किया करता था. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर 100000 स्क्वायर फीट में बनाए गए फार्महाउस को ढहा दिया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ निवासी युवती की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा सहित फार्म हाउस के नौकर और अन्य 2 साथी को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Republic Day Parade: इस गणतंत्र दिवस पर दिखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 1971 के युद्ध की भी झलकियां

Goa Election: TMC से नाता तोड़ लॉरेंको ने समर्थकों से मांगी माफी, कांग्रेस में वापसी का दिया संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget