एक्सप्लोरर

Ujjain: सावन और भादो में भगवान महाकाल की निकलेगी सात सवारी, जानिए कैसे होंगे दर्शन?

Mahakaleshwar Mandir: बाबा महाकाल की सावन में निकाली जाने वाली सवारियों का शिद्दत से इंतजार रहता है. इस साल प्रथम सवारी 22 जुलाई और अन्तिम शाही सवारी 2 सितम्बर को निकाली जायेगी.

Sawan Mahakal Sawari Date: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की सावन में निकाली जाने वाली सवारियों का भक्तों को शिद्दत से इंतजार रहता है. इस साल श्रावण-भादो महीने में भगवान महाकाल की सात सवारियां निकलेंगी. भादो महीने में भगवान महाकाल की अन्तिम शाही सवारी 2 सितम्बर को निकाली जायेगी. श्रावण महीने में पांच सवारी और भादो महीने में दो सवारी निकलेगी. भगवान महाकाल की सवारी को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है. 

श्रावण और भादो महीने में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी को देखने के लिए देशभर से शिव भक्त उज्जैन पहुंचते हैं. इसी वजह से एक महीने पहले से सवारी को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती हैं.

सावन के महीने में महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश की जाएगी. अभी से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम की टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है.

बाबा महाकाल की सवारी का जान लें डेट

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण-भादो महीने में निकलने वाली सवारियों के क्रम में प्रथम सवारी सोमवार 22 जुलाई, द्वितीय सवारी सोमवार 29 जुलाई, तृतीय सवारी सोमवार 5 अगस्त, चतुर्थ सवारी सोमवार 12 अगस्त, पंचम सवारी सोमवार 19 अगस्त को श्रावण महीने में निकाली जायेगी. इसी तरह भादो महीने में षष्टम सवारी सोमवार 26 अगस्त और शाही सवारी सोमवार 2 सितम्बर को निकाली जायेगी.

सामान्य दर्शन व्यवस्था श्रावण-भादो महीने में त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नन्दी द्वार, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेन्टर-1, टनल मन्दिर परिसर, कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से भगवान होगी. साथ ही भारत माता मन्दिर की ओर से प्रशासनिक कार्यालय के सम्मुख से आने वाले श्रद्धालु शंख द्वार से मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसिलिटी सेन्टर-1 एवं टनल मन्दिर परिसर, कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से दर्शन उपरांत (निर्माल्य द्वार) अथवा नवीन आपातकालीन निर्गम द्वार से सीधे बाहर के लिये प्रस्थान करेंगे.

सशुल्क होने वाली है शीघ्र दर्शन व्यवस्था

शीघ्र दर्शन व्यवस्था (250 रुपये) द्वार नम्बर-4 एवं 5 के रास्ते विश्रामधाम रेम्प, सभा मण्डपम होते हुए गणेश मण्डपम से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के बाद निर्गम द्वार अथवा नवीन आपातकालीन निर्गम द्वार से सीधे बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे.

 श्रद्धालुओं के लिये बड़ा गणेश मन्दिर के समीप जूता स्टैंड की व्यवस्था रहेगी. इसी तरह त्रिवेणी द्वार की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये मानसरोवर भवन के समीप जूता स्टेंट की व्यवस्था रहेगी. भारत माता मन्दिर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये प्रशासनिक कार्यालय के समीप जूता स्टैंड बनाया जायेगा. 

भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था RO-ARO का पेपर, मशीन के पार्ट्स के बीच छिपाकर लाया गया बाहर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget