एक्सप्लोरर

Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, अंगारेश्वर महादेव मंदिर में की भात पूजा

उज्जैन पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा ने भूमि पुत्र अंगारेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ भात पूजा की. जानकारों के मुताबिक भात पूजा राजनीति के क्षेत्र में काफी फलदायक मानी जाती है.

Robert Vadra Ujjain Visit: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा आज उज्जैन पहुंचे. उन्होंने कई धार्मिक स्थलों पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. उज्जैन पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने वाड्रा का जोरदार स्वागत किया. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का कार्यक्रम महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करना था. उनके आने की खबर पहले ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को लग गई थी.

बाबा महाकाल के दरबार में वाड्रा

दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. भगवान महाकाल का रॉबर्ट वाड्रा ने समर्थकों साथ पूजा-अर्चना की. महाकाल मंदिर समिति के नियमों का पालन करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने गर्भ गृह में भगवान महाकाल का विधि विधान के साथ पूजन किया. महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा ने मंदिर के पंडे पुजारियों से परिसर के विस्तारीकरण की जानकारी ली. वाड्रा के साथ पूजा अर्चना में कांग्रेस विधायक दिलीप गुर्जर भी शामिल हुए.

अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भात पूजा

भूमि पुत्र अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भी रॉबर्ट वाड्रा ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. पंडित रोहित उपाध्याय ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा ने भात पूजा की. भात पूजा राजनीति के क्षेत्र में भी काफी फलदायक मानी जाती है. पंडित उपाध्याय ने बताया कि मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भी भात पूजा का काफी महत्व है.

Ujjain News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग, हर रोज आते-जाते हैं 25 हजार से अधिक यात्री

रामनवमी पर दर्शन का विशेष महत्व

राम नवमी पर भगवान महाकाल के दर्शन का विशेष महत्व माना गया है. भगवान के दर्शन करने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि कोरोना की समाप्ति और देश भर की सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना की है. उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे लेकिन इतना जरूर कहा कि उनकी सरकार में महाकालेश्वर मंदिर का काफी विकास हुआ है.

MP News: रायसेन में शिव मंदिर का ताला खुलवाने को लेकर गरमाया माहौल, उमा भारती ने किया बड़ा एलान

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget