एक्सप्लोरर

MP News: रायसेन में शिव मंदिर का ताला खुलवाने को लेकर गरमाया माहौल, उमा भारती ने किया बड़ा एलान

Raisen: रायसेन में आयोजित हुई शिव महापुराण में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस बात का खुलासा कर लोगों को नींद से जगाया है और शिव मंदिर का ताला खोलने की मांग उठाई है.

MP Raisen Shiv Mandir: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन (Raisen) जिले में स्थित किले में एक शिव मंदिर है, जहां सदियों से ताला लगा हुआ है. हाल ही में आयोजित हुई शिव महापुराण में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस बात का खुलासा कर लोगों को नींद से जगाया है और शिव मंदिर का ताला खोलने की मांग उठाई है. उनके समर्थन में कई नेता और अब कई संगठन भी खड़े हो गए हैं. हालात यह है कि अब हर गली मोहल्ले और घर-घर से शिव मंदिर का ताला हमेशा के लिए खोलने की मांग उठने लगी है.

रायसेन में आयोजित हुई शिव महापुराण कथा का समापन तो शनिवार को हो गया, लेकिन इस कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने रायसेन किले पर स्थित भगवान सोमेश्वर महादेव के मंदिर का ताला नियमित खोलने की अपील कर राजनीतिक दलों को नींद से जगा दिया. रायसेन के लोग तो पंडित मिश्रा के मुरीद हो गए.

बीजेपी नेताओं को मिला नया मुद्दा

वहीं बीजेपी नेताओं को तो जैसे हार्ड हिंदुत्व की राजनीति करने के लिए मानो एक और खेल का मैदान मिल गया. पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी कि वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने इस मुद्दे को हाथों हाथ लिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रायसेन किला मंदिर और किले के इतिहास को लेकर कई पोस्ट किए हैं. साथ ही 11 अप्रैल सोमवार को किला पहुंचकर भगवान सोमेश्वर का गंगोत्री के जल से जलाभिषेक करने की घोषणा भी की है. राजा पूरणमल, रानी रत्नावली और उनके बच्चों का तर्पण करने की बात भी कही है. कई संगठनों ने भी ज्ञापन देकर मंदिर के ताले खोलने की मांग की है. इससे शहर के लोगों में उत्साह है.

MP Politics: 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए खास प्लान पर काम कर रही है BJP, जानें कहां है फोकस

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंचेगी रायसेन

दूसरी ओर 11 अप्रैल को ही जिले की तहसील गैरतगंज के ग्राम कहुला में जल संसद का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे. वे वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे. एक ही दिन में वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री रायसेन जिले में होंगे. एक सरकारी आयोजन है तो दूसरा नितांत निजी आयोजन है. ऐसे में प्रशासन की सांसे फूलना लाजमी है, क्योंकि अभी मंदिर के ताले खोलने का कोई निर्णय नहीं हुआ है. उमा भारती बीजेपी की फायर ब्रांड नेता के रूप में जानी जाती हैं, वे कब क्या कदम उठा लें यह कोई नहीं जानता, लिहाजा उनका रायसेन किले पर आना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम हो गया है.

विभिन्न संगठनों ने उठाई ताला खोलने की मांग

शिव मंदिर को लेकर विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं. उमा भारती के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी मंदिर खोलने की मांग का समर्थन किया. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, करणी सेना के राष्ट्रीय नेताओं ने भी भोपाल में ज्ञापन देकर मंदिर खोलने की मांग की है. रायसेन ब्लॉक कांग्रेस ने भी मंदिर खोलने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन देकर पंडित मिश्रा की अपील का समर्थन किया है.

कथा से निपटे अब नई चुनौती

सात दिन तक चली शिव महापुराण कथा का आयोजन सफल रहा. बिना किसी विघ्न और परेशानी के यह शहर का अब तक सबसे बड़ा आयोजन संपन्न हो गया. अब प्रशासन के सामने मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को भी बिना किसी समस्या के सफलता पूर्वक संपन्न कराने की चुनौती है. हालांकि स्थिति बहुत पशोपेश वाली है. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तो हो जाएगा, लेकिन किला मंदिर में विराजे महादेव का अभिषेक कैसे होगा, अभी तक मंदिर के ताले खोलने के मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है.

MP News: सिंगरौली में शख्स ने की गंदी हरकत, गुस्साई महिला ने कर दी लात-घूसों की बरसात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget