एक्सप्लोरर

उज्जैन में रेप का भयावह मामला, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

Ujjain Rape Case: उज्जैन रेप मामले पर कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव देश की महिलाओं से माफी मांगें और इस्तीफा दें.

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में घटित हुई खुलेआम रेप की घटना को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरा है. राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने खुद को 'राजा' समझने की करते हैं. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देश की मातृशक्ति से माफी मांगें और अपना इस्तीफा दें. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हम माता बहनों को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं. 

'धार्मिक नगरी कहलाता है उज्जैन'
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा, "दिन दहाड़े खुलेआम मध्य प्रदेश में महिला के साथ रेप होता है. वो नगरी जो इस मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी कहलाती है. वो नगरी जहां से स्वयं मुख्यमंत्री और गृहमंत्री आते हैं. मुख्यमंत्री-गृहमंत्री शहर में हैं और खुलेआम सड़क पर एक महिला की अस्मत को लूटा जाता है और डर के मारे वह महिला कुछ कह भी नहीं पाती."

कुणाल चौधरी ने आगे कहा, "जिन परिस्थतियों के साथ एमपी जा रहा है, अब कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा नहीं बचा है. कानून सिर्फ अपराधियों को संरक्षण देने में लगा है और एमपी के हालात खराब हो रहे हैं. हम 'बेटी पढ़ओ, बेटी बचाओ' का नारा जरूर देते हैं, लेकन बचाएं कैसे, जब एमपी में खुलेआम अस्मत लुट रही हो. मुख्यमंत्री-गृहमंत्री क्या कर रहे हैं? पुलिस क्या कर रही है? कानून व्यवस्था कहां जा रही है, हालात गंभीर है. रोज रेप हो रहे हैं. कानून व्यवस्था को धता दिखा रहे हैं. माफिया तंत्र हावी है, इनको संरक्षण देने की जगह, वीआईपी सुरक्षा में लगने की जगह जनता की सुरक्षा करें."

'माफी मांगकर इस्तीफा दें सीएम'
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि अपने आपको राजा समझने की कोशिश खुद मुख्यमंत्री और गृहमंत्री कर रहे हैं. अपना इस्तीफा दें और इस शर्मसार कर देने वाली घटना पर देश की मातृशक्ति से माफी मांगें कि वह माता बहनों को सुरक्षित नहीं रख पा रहे. स्पष्ट करें कि इस तरह के हालात मध्य प्रदेश क्यों बन रहे हैं.

वायरल हुआ रेप का वीडियो
मालूम हो कि उज्जैन में कोयला फाटक चैराहा के फुटपाथ पर महिला के साथ रेप की वारदात सामने आई है. किसी ने इस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना बुधवार की बताई जा रही है, जबकि वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ. कोतवाली सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा के अनुसार पीड़ित महिला को थाने लाया गया, जिसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है. आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. इधर महिला ने पुलिस को बताया कि वह भीख मांगकर गुजारा करती है. आरोपी का नाम लोकेश बताते हुए कहा कि उसने शादी का झांसा देकर पहले शराब पिलाई, फिर नशे की हालत में गलत काम किया.

यह भी पढ़ें: Teachers Day पर सामने आई नशेड़ी शिक्षक की करतूत, बच्ची की चोटी काटी, अब पुलिस कर रही तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget