एक्सप्लोरर

Ujjain: खौफनाक! चार्जिंग पर लगे मोबाइल से जैसे ही बोला 'हेलो', जोरदार धमाके से बुजुर्ग की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

Ujjain News: मोबाइल चार्जिंग के दौरान बातचीत करने से धमाके के इस मामले ने कई सवाल उठा दिए हैं. फोन आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबकी जरूरत बन चुका है. छोटी सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है.

Mobile Phone Blast: मोबाइल को चार्जिंग पर लगा कर जैसे ही बात करने के लिए एक बुजुर्ग ने 'हेलो' बोला, वैसे ही बड़ा ब्लास्ट हो गया. मोबाइल में धमाके से बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना को लेकर पुलिस भी हैरान है. पुलिस ने पूरे मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू करवा दी है. मोबाइल में धमाके से मौत का मंजर इतना भयानक था कि बुजुर्ग के शरीर के चिथड़े बिखर गए.

उज्जैन जिले के बड़नगर में यह दर्दनाक वाकया सामने आया है. बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि डायवर्जन रोड पर रहने वाले दयाराम बारोड़ नामक 65 वर्षीय बुजुर्ग के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी. यह सूचना उनके मित्र दिनेश चावड़ा ने दी थी. पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो वीवो कंपनी के मोबाइल के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे और बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी. 

दयाराम के शरीर के चिथड़े बिखर गए. इस घटना को देखते ही पुलिस को समझ आ गया मोबाइल ब्लास्ट की वजह से यह हादसा हुआ है. थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि वीवो कंपनी के मोबाइल में धमाके से हादसा हुआ है. बुजुर्ग चार्जिंग पर लगे मोबाइल से बात कर रहे थे, जब ब्लास्ट हुआ. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से और कोई भी ऐसी सामग्री नहीं मिली है, जिससे ब्लास्ट हो सके. इस घटना ने बड़नगर ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है. 

मोबाइल में धमाके से उठे कई सवाल
मोबाइल में चार्जिंग के दौरान बातचीत करने से धमाके के इस मामले ने कई सवाल उठा दिए हैं. मोबाइल वर्तमान समय में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक की प्राथमिक आवश्यकता बन चुका है. ऐसे में छोटी सी लापरवाही से बड़ा हादसा घटित हो गया. 

मोबाइल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है पुलिस
बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले की फॉरेंसिक जांच के साथ-साथ मोबाइल के बारे में भी विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल नया खरीदा गया था या फिर पुराने मोबाइल में धमाका हुआ. इसके अलावा, चार्जर को लेकर भी जांच की जा रही है. मोबाइल की बैटरी के जो अवशेष मिले हैं, उसकी भी फॉरेंसिक जांच करवाई गई है. पुलिस को अभी रिपोर्ट का इंतजार है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget