एक्सप्लोरर

Ujjain News: क्लर्क की कुर्सी पर क्यों बैठे उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Ujjain News: मुख्यमंत्री के गृह जिले के महापौर मुकेश टटवाल को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए क्लर्क की कुर्सी संभालनी पड़ी. महापौर ने कर्मचारियों को अल्टीमेटम भी दिया है.

Ujjain Mayor Seat: मध्य प्रदेश सरकर की महत्वकांशी संबल योजना के जरिए मजदूर वर्ग के लोगों को लाभ दिया जाता है. इस योजना में दलालों का इतना दबदबा बढ़ गया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में महापौर मुकेश टटवाल को खुद क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर मामलों का निराकरण करना पड़ा. उन्होंने खुद माना की सरकारी योजना का लाभ सही तरीके से आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकर ने संबल योजना के जरिए मजदूर वर्ग की 77 श्रेणी के लोगों को लाभ दिलाने के लिए लागू की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य मजदूर वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाना है. इस योजना के अन्तर्गत यदि किसी मजदूर की दुर्घटना के दौरान मौत हो जाती है तो उसके परिवार को चार लाख की आर्थिक मदद मिलती है जबकि सामान्य मौत पर दो लाख की आर्थिक मदद सरकर द्वारा दी जाती है. 

महापौर मुकेश टटवाल का कहना है की इस योजना का लाभ सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. साल 2023 के मामालों में पीड़ित व्यक्ति को राशि मिल चुकी है जबकि साल 2018 के कई ऐसे मामले लंबित हैं, जिसमें लोग नगर निगम के चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं. इस मामले में अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दे दी गई है.

कैसे मिलता है संबल योजना का लाभ?
मध्य प्रदेश के निवासी किसी भी मजदूर वर्ग के व्यक्ति को समग्र आईडी और परिचय पत्र के साथ एमपी ऑनलाइन पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होता है. पंजीकरण का यह दस्तावेज नगर निगम या नगर पालिका के मध्यम से स्थानीय निकाय तक पहुंचता है. स्थानीय निकाय के अधिकारी और कर्मचारी इसे सत्यपित करते हुए उक्त व्यक्ति का नाम संबल योजना में अंकित कर देते हैं. इसके बाद यदि उक्त व्यक्ति की मौत होती है तो उसके परिवार को दो से चार लाख की राशि मिलती है. इतना ही नहीं स्कॉलरशिप और अन्य योजनाओं का लाभ भी हितग्रही को मिलता है. 

'नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ'
महापौर मुकेश टटवाल ने बताया की इस मामले में उन्होंने नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह को खुद मॉनिटरिंग करने निवेदन करते हुए पूरे प्रकरणों पर उनका ध्यान आकर्षित कराया है. उन्होंने कहा है की दलालों के माध्यम से कई लोग पहले लाभ उठाकर ले गए जबकि कई योग्य लोगों को अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है. उनके द्वारा सभी प्रकरणों को दिखवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

MP News: पहले मंत्री तो अब विभागों के लिए CM मोहन यादव की दिल्ली दौड़, जल्द सौंपे जा सकते हैं मंत्रियों को विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Embed widget