एक्सप्लोरर

Mahakal Mandir Fire: महाकाल मंदिर अग्निकांड की आज आएगी रिपोर्ट, श्रद्धालुओं को भी मामले के खुलासे का इंतजार

Mahakal Mandir Fire Accident: महाकाल मंदिर में आगजनी की घटना के बाद मंदिर और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है. भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक के लिए आला अधिकारियों की टीम हादसे की जांच कर रही है.

Ujjain Mahakal Mandir Fire: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली की सुबह भस्म आरती में हुए हादसे के कारण 14 लोग घायल हो गए थे. गुरुवार (28 मार्च) को जांच दल अपनी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष पेश करेगा. इसके बाद यह रिपोर्ट शासन के पास भेजी जाएगी. जांच दल की रिपोर्ट का महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहित ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं को भी इंतजार है.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर समिति द्वारा करोड़ों रुपए प्रतिवर्ष खर्च किया जाता है. इसके बावजूद होली की सुबह भस्म आरती के दौरान आगजनी की घटना में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन पुजारी भी शामिल हैं. घायलों का इलाज उज्जैन और इंदौर के अस्पताल में चल रहा है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

जांच में आला अधिकारी भी हैं शामिल
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने दुख जताया था. हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को उनके पास जांच रिपोर्ट आ जाएगी. इस रिपोर्ट आने के बाद भविष्य की व्यवस्थाओं को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी. 

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जबकि विस्तृत रिपोर्ट के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. इस जांच दल में जिला पंचायत के सीईओ मृणाल मीना, एडीएम अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है. 

घटना की सीसीटीवी फुटेज किया जब्त 
आगजनी की घटना की जांच करने वाले दल ने 50 से ज्यादा लोगों से बातचीत की. इनमें महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारी, अधिकारी और पंडित-पुरोहित शामिल हैं. इसके अलावा घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी. इसी के चलते जांच दल सभी बारीकियां पर ध्यान रख रहा है. 

रोजाना 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं दर्शन करने
महाकाल लोक निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है. महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व में 20000 श्रद्धालु प्रतिदिन आते थे. हालिया अनुमान के मुताबिक, अब 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर दर्शन करने आते हैं. 

ऐसे में सुरक्षा कारणों की अनदेखी भारी पड़ सकती है. यही वजह है कि महाकालेश्वर मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस महकमा मिलकर सुरक्षा कारणों की पूरी तरह से मॉनिटरिंग कर रहा है. जांच में आगजनी की घटना की मुख्य वजहों पर अधिकारी बारीकी नजर रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: एमपी कांग्रेस में जारी टूट का सिलसिला, दो पूर्व विधायक बीजेपी में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget