एक्सप्लोरर

Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर में 1 फरवरी से बदल रहे नियम, अब नि:शुल्क शीघ्र दर्शन के लिए इन्हें ही मिलेगी छूट

Mahakal Darshan: महाकाले मंदिर में शीघ्र दर्शन की निशुल्क सुविधा का लाभ साधु-संतों, महंत, महामंडलेश्वर, अखाड़ों के प्रमुख और पत्रकारों को भी मिल सकेगा. उनके परिजनों को भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा.

Mahakal Temple News: महाशिवरात्रि के पहले महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने शीघ्र और नि:शुल्क दर्शन को लेकर नया नियम लागू कर दिया है, जिसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. अब महाकालेश्वर मंदिर में चुनिंदा लोगों को ही फ्री में शीघ्र दर्शन की पात्रता रहेगी. 

महाकालेश्वर मंदिर में अभी तक जो व्यवस्था लागू थी, उसके तहत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ गणमान्य लोगों को भी शीघ्र दर्शन व्यवस्था का निशुल्क लाभ मिल रहा था. महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अब सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों को भी निशुल्क शीघ्र दर्शन की पात्रता नहीं रहेगी. इसे लेकर प्रबंध समिति ने कुछ दायरा भी तय किया गया है. इस दायरे में जो व्यक्ति आएगा, उसे ही निशुल्क शीघ्र दर्शन का लाभ मिल पाएगा. 

केवल इन्हें रहेगी पात्रता
महाकालेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन की निशुल्क सुविधा का लाभ साधु-संतों, महंत, महामंडलेश्वर, अखाड़ों के प्रमुख, पत्रकारों को भी मिल पाएगा. महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि स्थानीय पत्रकारों के अलावा बाहर से आने वाले राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही शीघ्र निशुल्क दर्शन की सुविधा का लाभ मिल पाएगा. इसके अलावा, उनके परिजनों को भी किसी प्रकार की सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा.

शीघ्र दर्शन के लिए देने होते हैं 250 रुपये
महाकालेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपये की रसीद बनाई जाती है. इसके जरिए श्रद्धालुओं को शीघ्र ही दर्शन हो जाते हैं. वैसे आम दिनों में सामान्य लाइन में भी आधे घंटे के भीतर भगवान के दर्शन हो जाते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर्व के दौरान काफी लंबी कतार लग जाती है. इस बार महाशिवरात्रि पर शीघ्र दर्शन की व्यवस्था बंद रहेगी. ऐसी स्थिति में आम श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी को भी दर्शन करने होंगे.

यह भी पढ़ें: Success Story: छोटी हाइट के चलते कभी हुए थे स्कूल की परेड से बाहर, बिना कोचिंग लिए बन गए फ्लाइंग अफसर

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget