एक्सप्लोरर

उज्जैन में GST के नाम पर रिश्वतखोरी! ऑफिस में रेड कर लोकायुक्त ने दो महिला अधिकारियों को पकड़ा

Ujjain News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है. उज्जैन में लोकायुक्त की टीम ने जीएसटी की दो महिला अधिकारियों को रंगे हाथ ट्रैप किया है.

MP News: नवरात्रि के पहले दिन उज्जैन में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ दो महिला अधिकारियों को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा. वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में लोकायुक्त की छापेमारी से हड़कंप मच गया.

महिला अधिकारियों ने जीएसटी नंबर जारी करने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी. लोकायुक्त डीएसपी सुनील कुमार तलान ने बताया कि महावीर बाग कॉलोनी में रहने वाले दीप सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं.

दीप सिंह की फर्म का नाम श्री राधा कॉन्टैक्टर है. उन्होंने वाणिज्य कर विभाग में जीएसटी नंबर के लिए आवेदन दिया था. वाणिज्य कर विभाग की दो महिला अधिकारियों ने ठेकेदार से छह हजार रुपये की डिमांड की. बातचीत के बाद दोनों 3500 लेकर जीएसटी नंबर देने को राजी हो गयीं. ठेकेदार ने रिश्त मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी. शिकायत का लोकायुक्त ने सत्यापन कराया. सत्यापन में जीएसटी नंबर देने के एवज रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई. लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोर महिला अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

महंगा पड़ा ठेकेदार से GST नंबर देने के एवज रिश्वत मांगना

पीड़ित को रिश्वत की रकम देने के लिए तैयार किया गया. घात लगाये बैठी लोकायुक्त की टीम ने दोनों महिला अधिकारियों को 3500 रुपये लेते रंगे हाथ धर दबोचा. वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया.

लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है. लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि विजय भिलाला जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है और दूसरी महिला किरण जोशी सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ है. दोनों को रिश्वत लेने के बाद रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि ठेकेदार को एक कंपनी से ठेका मिला था. कंपनी की तरफ से जीएसटी बिल की मांग की जा रही थी. ठेकेदार दीप सिंह ने जीएसटी बिल के लिए कार्यालय में आवेदन किया था.

ये भी पढ़ें-

MP: कांग्रेस के गाने पर बीजेपी को आपत्ति, मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget