एक्सप्लोरर

एमपी की राजनीति में टेंपो की एंट्री, सीएम के बयान पर कांग्रेस बोली, 'शताब्दी एक्सप्रेस में करेंगे सवारी'

Ujjain Lok Sabha Seat: एक दशक पहले बंद हो चुके टेंपों पर बीजेपी और कांग्रेस में सियासत छिड़ गयी है. के के मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को कांग्रेस की चिंता नहीं करने की सलाह दी है.

MP Lok Sabha Election 2024: एक दशक पहले बंद हो चुके टेंपो की मध्य प्रदेश की राजनीति में एंट्री हो चुकी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव बाद कांग्रेस के पास टेंपो की सवारी रह जाएगी.

उन्होंने कहा, "साल 2014 में कांग्रेस सांसदों की संख्या दो बसों के बराबर थी, अब घटकर 2019 में एक बस के बराबर हो गई है." उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस सांसदों की संख्या केवल टेंपो के बराबर रह जाएगी. 

मध्य प्रदेश की राजनीति में टेंपो की एंट्री

उज्जैन में रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आमसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा कर सनातन धर्म को ललकारा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक कांग्रेस के कई नेता राम मंदिर का दर्शन करने नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि साल 2014 में कांग्रेस सांसदों की संख्या 114 के आसपास थी. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में घटकर 52 रह गई, मतलब 52 सीटर बस में बैठकर सभी सांसद सफर कर सकते हैं. मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार कांग्रेस सांसदों की संख्या टेंपो की सवारी के लायक रह जायेगी."

शताब्दी एक्सप्रेस में करेंगे सवारी-कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को कांग्रेस की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि इस बार कांग्रेस सांसद शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के सिंहासन पर राज करेंगे.

4 जून को सारी तस्वीर साफ हो जाएगी. एक दशक पहले बंद हो चुके टेंपो का उज्जैन से गहरा नाता रहा है. चुनावी मंच से टेंपो का जिक्र होने के बाद लोगों में मुख्यमंत्री का भाषण चर्चा का विषय बन चुका है.

उज्जैन के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया कि एक दशक पहले टेंपो बंद हो चुका है. टेंपो में अलग-अलग क्षमता के अनुसार सवारियां बैठती थीं. चालक सहित 9 से 14 सवारियों की क्षमता अनुसार टेंपों का पंजीयन होता था. अब पैसेंजर वाहनों में टेंपो का अस्तित्व खत्म हो चुका है.

'मैंने सरकार बदली इसलिए...', लाडली बहनों का जिक्र कर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget