एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन कलेक्टर ने शिप्रा नदी में 14 किलोमीटर तक किया नाव से सफर, जानें क्या था मकसद?

Ujjain News: मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर घाटों का निर्माण करने जा रही है. सरकार सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 14 किलोमीटर का सफर नाव में तय किया. इस दौरान उन्होंने सभी घाटों के हाल जाना और एक नोट तैयार की है. इस दौरान उनके साथ आईएएस अधिकारी जिला पंचायत सीईओ भी मौजूद थी. सरकार की ओर से घाट बनाने की स्वीकृति दे दी गई है.

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह बुधवार (8 जनवरी) सुबह 7:00 बजे घने कोहरे के बीच नाव में सवार होकर शिप्रा नदी के घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने शिप्रा नदी के लगभग 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निरीक्षण किया. मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर घाटों का निर्माण करने जा रही है. श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था के लिए 29 किलोमीटर लंबे घाट तैयार किए जाएंगे. 

शनि मंदिर से नागदा बाईपास तक बनेंगे घाट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में बड़ी सौगात दी है. उन्होंने कहा कि इस बार सिंहस्थ में 2016 की तुलना में दोगुना श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए शिप्रा नदी के आसपास 29 किलोमीटर तक दोनों तरफ घाट का निर्माण किया जाएगा. यह घाट शनि मंदिर से शुरू होकर नागदा बाईपास तक बनाए जाएंगे. 

मिल चुकी है प्रशासकीय स्वीकृति 

इसी को ध्यान में रखते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि घाटों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई है जिसे सरकार को भेजा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि घाटों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है. यह घाट किस प्रकार से तैयार किए जाएंगे? इसे लेकर निरीक्षण किया गया है. 

29 किलोमीटर लंबे बनेंगे घाट

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि एक तरफ साढ़े 14 किलोमीटर लंबा घाट निर्माण किया जाएगा. नए घाट का निर्माण होने के बाद साल 2016 की तुलना में इस बार एक साथ दो गुना से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ के स्नान की व्यवस्था हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- महाकुंभ में गैर-हिंदुओं के जाने पर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का बड़ा बयान, 'जो वंदे मातरम नहीं बोलते उन्हें...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget