एक्सप्लोरर

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही ठगी को लेकर प्रशासक सामने आए, जानिए क्या कहा?

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में हुई धोखाधड़ी में गिरफ्तार दो कर्मचारियों की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है. मंदिर समिति के प्रशासक का दावा है कि इस रैकेट का खुलासा हुआ है.

MP News: महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हुई ठगी के मामले में पकड़े गए दो कर्मचारियों की आज पुलिस रिमांड खत्म हो रही है. इसके पहले प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ सामने आकर पूरे मामले का खुलासा किया है. उनका कहना है कि महाकालेश्वर मंदिर समिति और जिला प्रशासन के माध्यम से इस रैकेट का पटाक्षेप से हुआ है. 

उल्लेखनीय है कि उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में अचानक निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं से अवैध रूप से वसूली करने वाले तीन पुरोहितों को पकड़ा था. इसके बाद दो कर्मचारियों के मिलीभगत से महाकाल मंदिर समिति को करोड़ों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई. इस मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया है. 

महाकाल मंदिर समिति ने कराया मुकदमा दर्ज 
इस मामले में विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर ले रखा है. आज दोनों की रिमांड खत्म हो रही है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि 19 दिसंबर को जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया था.  कलेक्टर ने कुछ लोगों को श्रद्धालुओं के साथ अवैध रूप से राशि लेने के मामले में पकड़ा. इस मामले में महाकाल मंदिर समिति ने मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद मंदिर समिति के कर्मचारियों के प्रकरण में भी मंदिर समिति की ओर से ही एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

प्रशासक बोले-गेंद पुलिस के पाले में
महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार झारखंड ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है और जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि दोनों कर्मचारियों के पास इतनी संपत्ति कहां से आई है ? इसकी भी पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने मंदिर समिति से यह राशि कमाई है या कहीं कोई माध्यम से उनके पास पैसा पहुंचा है. गौर तलब है कि विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव की करोड़ों रुपए की संपत्ति का पुलिस पता लग चुकी है.

प्रशासक ने कहा- मैंने सबसे ज्यादा सख्ती की
महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने यह भी कहा कि उनके द्वारा सबसे ज्यादा सख्त कदम उठाए गए. भस्म आरती में अवैध रूप से वसूली की जाती थी. उनके द्वारा क्यूआर बैंड के जरिए इस भ्रष्टाचार को रोकने का पूरा प्रयास किया गया. इसके अलावा अन्य कई कदम भी उठाए गए. उनके 3 महीने के कार्यकाल में कई ऐसे कदम उठाए गए हैं जिससे मंदिर की आमदनी बढ़ी है.

प्रशासन के प्रतिवेदन में प्रशासक का नाम !
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पूरा मामले की जांच के बाद जो प्रतिवेदन तैयार किया है उसमें प्रशासक पर भी लापरवाही और अनियमित का आरोप लगा है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनके द्वारा तैयार किए गए प्रतिवेदन को सरकार को भेज दिया है और सरकार की ओर से आगे कदम उठाने जाना है. कलेक्टर के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर समिति को पिछले साल की तुलना में एक महीने में 3 करोड़ 80 लाख रुपए की आमदनी कम हुई है, यह गंभीर विषय है.

ये भी पढ़ें: MP: शाजापुर में ग्राम पंचायत का सचिव निकला करोड़पति, लोकायुक्त पुलिस के छापे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
Embed widget