एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो भेजने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करने वाले दो आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) को अश्लील वीडियो कॉल करने वाले दो आरोपियों को राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी भरतपुर से हुई है, लेकिन अब इन्हें एमपी पुलिस द्वारा भोपाल (Bhopal) लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आज दोपहर तक दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में भोपाल पहुंच जाएंगे, जिसके बाद उनसे पूछताछ का दौर शुरू होगा.  

आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में से एक की उम्र 21 और दूसरे की 23 साल है. दोनों आरोपी 8वीं तक पढ़े हैं. सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने 7 फरवरी को भोपाल के थाना टीटी नगर में इसे लेकर मामला दर्ज करवाया. इसके बाद भोपाल पुलिस जांच पड़ताल करते हुए राजस्थान पहुंची थी. यहां सोमवार को भरतपुर जिले की सीकरी थाना पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. दोनों ठग सगे भाई हैं. फिलहाल, भोपाल पुलिस दोनों ठगों को ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लेकर आ रही है. 

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि 6 फरवरी को करीब 7 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सअप से एक मैसेज आया. मैसेज में ठग ने सांसद को बोला, 'हेलो मुझे आपसे बात करनी है'. इसके बाद सांसद ने रिप्लाई किया, 'आप अपना पूरा परिचय भेजो बेटा'. कुछ देर बाद सांसद के पास उसी नंबर से वीडियो कॉल आया जिसे सांसद ने अटेंड किया.

वीडियो कॉल उठाते ही सांसद ने ठग को कहा 'हरिओम' वीडियो कॉल पर एक लड़की दिखाई दे रही थी. जो अपने कपड़े उतारने लगी. इतने में सांसद ने वीडियो कॉल काटकर उसे ब्लॉक कर दिया. कुछ देर बाद दूसरे नंबर से एक फोटो आया. फोटो में पहले नंबर से गई वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट था. ठगों ने सांसद को धमकी दी की वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

प्रज्ञा ठाकुर ने खुद दर्ज कराया था मामला
सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाते हुए ठग बदमाशों ने सांसद को बार-बार फोन किए. जब सांसद ने ब्लॉक किया तो, रात 2 बजकर 30 मिनट तक कॉल करते रहे.लेकिन सांसद ने ठगों का फोन नहीं उठाया. जिसके बाद सांसद ने 7 फरवरी को भोपाल के टीटी नगर में ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था.

यह भी पढ़ें:

Jabalpur News: जंगली जानवरों के लिए उठाया गया बड़ा कदम, Airport की सड़क में आवाजाही के लिए हो रहा ये खास इंतजाम

MP PM Awas Yojana: एमपी में अब तक गरीबों के लिए तैयार हुए 23 लाख घर, इतने लाख बनाने का है लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget