एक्सप्लोरर

Indian Railways: फिर दौड़ी जबलपुर-नैनपुर ट्रेन, आदिवासी बाहुल्य इन जिलों के यात्रियों को मिलेगी राहत

Jabalpur Nainpur Train Restart: लंबे इंतजार के बाद बाद रेलवे ने मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों को जोड़ने वाली जबलपुर-नैनपुर ट्रेन फिर से चालू कर दी है.

Jabalpur Nainpur Train Restart: लंबे इंतजार के बाद बाद रेलवे ने मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों को जोड़ने वाली जबलपुर-नैनपुर ट्रेन फिर से चालू कर दी है. आज दिल्ली से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दादाराव पाटिल दानवे और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने वर्चुअल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जबलपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ नैनपुर-चिरईडोंगरी ट्रेन भी शुरू की गई. गौरतलब है कि कोरोना काल में अधिकांश ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था. उसी समय जबलपुर-नैनपुर और जबलपुर-गोंदिया- चांदाफोर्ट ट्रेन का संचालन भी रोक गया था. चूंकि धीरे-धीरे नियमित ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया है, इसलिए जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा कर ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग की थी. इसके साथ ही पिछले दिनों हुई जबलपुर मंडल के सांसदों की बैठक में भी ट्रेन चालू करने का मांग पत्र सौंपा गया था.

जबलपुर सांसद राकेश सिंह के आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जबलपुर- गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन पर चलने वाली जबलपुर- नैनपुर ट्रेन को जल्द चलाने का आश्वासन दिया था, जिसे आज अमली जामा पहना दिया गया. लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक और सांसद राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जबलपुर-नैनपुर ट्रेन को जबलपुर से फिर शुरू किया. जबलपुर में आयोजित सादे कार्यक्रम में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दादाराव पाटिल दिल्ली से और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नैनपुर से वर्चुअल जुड़े थे. इसके साथ नैनपुर-चिरईडोंगरी ट्रेन भी शरू की गई.

रेलवे बोर्ड जबलपुर से चांदाफोर्ट ट्रेन भी जल्द शुरू करने पर विचार कर रहा है. आपको बता दें कि जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन होने के बाद इस रेल मार्ग पर सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही यात्री ट्रेन संचालित हुई थी. तकरीबन 2 सालों से इस रूट पर सिर्फ मालगाड़ियों का संचालन ही किया जा रहा था. एक बार फिर यात्री ट्रेन शुरू होने से सही मायनों में ब्रॉड गेज का लाभ विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य वाले जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिले के यात्रियों को मिल सकेगा. 

Nagaland Violence: अब तक 13 की मौत, राहुल गांधी ने लिखा- भारत सकार जवाब दे, ओवैसी बोले- नॉर्थ ईस्ट में शांति नहीं, सिर्फ हिंसा

Arvind Kejriwal Promise: गोवा की महिलाओं से अरविंद केजरीवाल का वादा- गृह योजना का लाभ बढ़ाकर करेंगे 2.5 हजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget