एक्सप्लोरर

Indore: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के खिलाफ पुतला जलाकर प्रदर्शन, व्यापारियों ने की MRP एक्ट लागू करने की मांग

MP News: एफएमसीजी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन व्यापार के कारण लगभग 5 लाख से अधिक व्यापारी बर्बादी की कगार पर हैं. साथ ही आरोप लगाया कि वहां नकली सामान भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है.

Protest Against Online Shopping: इंदौर के व्यापारियों ने ऑनलाइन के जरिए बढ़ते कारोबार से परेशान होकर फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. कोविड के बाद से ऑनलाइन खरीदी की ओर ग्राहकों की रुचि बढ़ी है. इस वजह से हर साल ऑनलाइन कारोबार में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

MRP एक्ट लागू करने की मांग

इंदौर के रिटेलर व्यापारियों ने सोमवार को रीगल चौराहे पर ऑनलाइन साइट्स फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ गुस्सा जताते हुए जमकर नारेबाजी की. इसके बाद अमेजान और फ्लिपकार्ट का पुतला जलाकर अपना विरोध जाहिर किया. एफएमसीजी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश तिवारी के अनुसार व्यापारियों की मांग है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ऑनलाइन कंपनियों पर सही तरीके से MRP एक्ट लागू किया जाए. क्योंकि ऑनलाइन व्यापार के कारण लगभग 5 लाख से अधिक व्यापारी बर्बादी की कगार पर हैं. वहीं छोटे व्यापारी अपनी दुकानों में कर्मचारियों की कमी कर जैसे-तैसे अपना व्यापार चला रहे हैं.

वहीं उमेश तिवारी का यह भी कहना है कि ऑनलाइन साइट्स के माध्यम से नशे का कारोबार किया जा रहा है. वहीं नकली सामान भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. उन्होंने कहा कि यही चीज यदि हमारे यहां हो जाए, तो अधिकारियों के द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाती है. ऑनलाइन व्यापार में प्रतिवर्ष 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है, तो वहीं ऑनलाइन व्यापार के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है.

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से कारोबार और बैंकिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गई है. वहीं अब रिटेलर कारोबारियों के लिए ऑनलाइन व्यापार एक बड़ी मुसीबत बनती नजर आ रही है. यही वजह है कि व्यापारियों को सड़कों पर उतर कर इस तरह का विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Ujjain Accident: उज्जैन-आगर हाईवे पर भीषण दुर्घटना, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 3 की मौत 3 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget