एक्सप्लोरर

Ujjain Accident: उज्जैन-आगर हाईवे पर भीषण दुर्घटना, बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 3 की मौत 3 की हालत गंभीर

Ujjain-Agra Highway Accident: दुर्घटनाग्रस्त कार में 6 लोगसवार थे जो शादी में शामिल होने के लिये जा रहे थे. इस मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Ujjain-Agra Highway Accident News: उज्जैन-आगर हाईवे पर शादी में जा रहे 6 कर्मचारी सड़क हादसे का शिकार हो गए. इनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. घटिया थाने के उपनिरीक्षक माधव सिंह लोधी ने बताया कि प्राइवेट कंपनी के 6 कर्मचारी इंदौर से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सोयत कला जा रहे थे.

उज्जैन-आगर हाईवे पर निपानिया गोयल के समीप कार को पीछे से बस ने टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर में घुस गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग उज्जैन के सरकारी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. 

कंटेनर को जब्त किया गया

पुलिस के मुताबिक सभी छह युवक इंदौर में रिलायंस कंपनी में काम कर रहे थे. इस दुर्घटना के बाद कंटेनर को जब्त लिया गया है, जबकि बस की तलाश की जा रही है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. घटिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि बस चालक की भूमिका की भी जांच हो रही है.

दो मृतक हरदा के निवासी जबकि एक इंदौर के

घटिया थाना पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में श्रवण और विराट दोनों निवासी हरदा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इंदौर के विजय नगर में रहने वाले विनायक कामले ने भी घटना के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया. इस दुर्घटना में हरदा के रहने वाले कमलेश्वर, रामलाल और इंदौर निवासी अप्पू पांडू गंभीर रूप से घायल हैं. इस दुर्घटना के बाद घायलों और मृतकों के मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान हो पाई. 

ये भी पढ़ें: MP BJP News: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की नाराजगी से डरी शिवराज सरकार, बदल सकते हैं मंत्रियों के प्रभार वाले जिले

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget