एक्सप्लोरर

Rudraksh Mahotsav 2023: रुद्राक्ष महोत्सव के एक दिन पहले ही पहुंचे हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगी शिव महापुराण की कथा

MP News: पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के अनुसार रुद्राक्ष महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए एक हजार का पुलिस बल बाहर से आ रहा है.रुद्राक्ष वितरण महोत्सव में ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी.

भोपाल: राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराणा की कथा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. महोत्सव के एक दिन पहले सीहोर के नजदीक स्थित कुबेश्वर धाम आश्रम पर देश के विभिन्न प्रदेशों और जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं. रुद्राक्ष महोत्सव 16 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेश्वर धाम में शिवमहापुराण की कथा का वाचन भी करेंगे. 

रुद्राक्ष वितरण के लिए काउंटर

इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान रुद्राक्ष वितरण के लिए 36 काउंटर लगाए जाएंगे. इन पर सातों दिन 24 घंटे रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा.इस आयोजन को देखते हुए इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे आगामी सात दिन तक सुबह छह से रात दस बजे तक बंद रहेगा.रुद्राक्ष महोत्सव में देश भर से दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है.श्रद्धालु अब पहुंचने भी लगे हैं. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद को देखते हुए बड़े-बड़े डोम तैयार किए गए हैं. 

चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए जिले के बाहर से पुलिस बल मांगा गया है.पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के अनुसार एक हजार का पुलिस बल बाहर से आ रहा है.रुद्राक्ष वितरण महोत्सव में ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी.

भोपाल-इंदौर हाइवे पर ट्रैफिक रोकेंगे

इस आयोजन की वजह से अगले सात दिन तक इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.सुबह छह बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर निषेध रहेगा.पिछले रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान पैदा हुई अव्यवस्थाओं को देखते हुए जिला प्रशासन इस बार यह व्यवस्था की है. इंदौर जाने वाले और भोपाल आने वाले भारी वाहन सीहोर होकर नहीं गुजरेंगे.इंदौर से भोपाल आने वाले वाहनों को देवास से डायवर्ट कर दिया जाएगा, जबकि भोपाल से इंदौर जाने वाले वाहनों को श्यामपुन-ब्यावरा मार्ग से भेजा जाएगा.

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए बीते साल लाखों लोग आए थे.कथा स्थल पर करीब 70 एकड़ में पार्किंग व्यवस्था रहेगी. इसके लिए जमीन तय की गई है. यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ के अनुसार चौपाल सागर से भटोनी जोड़ तक के छह किलोमीटर मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध रहेगा.इंदौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन यदि देवास के आगे से भोपाल आता है उसे डोडी चौकी के पास स्थित डाबर मैदान पर खड़ा कराया जाएगा.वहीं भोपाल की तरफ से इंदौर आने वाला भारी वाहन यदि फंदा टोल तक आता है तो उसे तूमड़ा जोड़ से दोराहा होते ही श्यामपुर मार्ग से देवास रवाना किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Exclusive: महाकाल मंदिर में रोजाना हो रहा था 20 लाख का घोटाला! ₹250 और 1500 की रसीद से होता है 'गेम', देखिए बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget