एक्सप्लोरर

MP के गुना में शोभा यात्रा पर हमले की गूंज दिल्ली तक पहुंची, विक्की खान समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के डीएम किशोर कन्याल ने कहा कि हालात नियंत्रण में है. घटना वाले क्षेत्र में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

Guna Latest News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोतवाली एरिया में शनिवार (12 अप्रैल) को हनुमान जयंती के अवसर पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. दरअसल, शोभा यात्रा का कर्नलगंज में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने विरोध किया. विरोध करने वालों ने डीजे बंद कर दिए और मस्जिदों और घरों से पथराव शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, कर्नलगंज में आरोपियों ने लाठी, डंडे और लुहांगी से शोभा में शामिल लोगों पर हमला भी बोल दिया.  पिस्टल से फायर की घटनाएं भी सामने आई हैं. 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुना पुलिस ने हनुमान जयंती शोभा यात्रा के दौरान कर्नलगंज पथराव मामले में मुख्य आरोपी विक्की खान सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कर्नलगंज की इस घटना में शोभा यात्रा में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आईं. इस हमले के विरोध में हिंदू पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 
 
गुना जिले के कर्नलगंज में हनुमान जयंती शोभा यात्रा पर हमले की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया तुरंत एक्शन लिया. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से की बात की और अफसरों को हालात को काबू में करने को कहा.
 
स्थानीय प्रशासन ने घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद एक्शन लेते हुए हालात पर काबू पा लिया. फिलहाल, क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. 

इन धाराओं में केस दर्ज

इस घटना के बाद कोतवाली थाने में ओम प्रकाश कुशवाहा पुत्र गजानंद कुशवाहा ने निवासी कोल्हूपुरा शिवाजी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने विक्की खान, अमीन खान, विक्की के लड़के, गुड्डू खान निवासी कर्नलगंज, तौफीक खान निवासी गुना कोतवाली और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. 

ओम प्रकाश की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 296, 324(4), 125, 191 (2-3), 190, 115 (2) में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. 

4 के खिलाफ FIR 

एमपी के डीएम डीएम किशोर कुमार कन्याल ने इस घटना को लेकर कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में है. पुलिस बल मौके पर मौजूद है. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

क्या है पूरा मामला?

12 अप्रैल 2025 को गुना में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे प्रतिवर्ष की भांति शिवाजी नगर माता मंदिर से हुई थी. शोभा यात्रा में करीब 100 लोग शामिल थे. जुलूस में एक डीजे भी चल रहा था. शाम करीब 7.45 बजे कर्नलगंज मस्जिद के पहुंचते ही विक्की पठान निवासी कर्नलगंज अपने दो तीन साथियों के साथ आया और जुलूस का डीजे बंद कर दिया. इसके बाद विक्की पठान मां-बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा. 

उसकी इस हरकत का विरोध करने पर मस्जिद तथा आसपास से कुछ और लोग वहां आ गए. आरोपियों ने अचानक मस्जिद के ऊपर, विक्की के घर व आसपास से शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी. विक्की के लड़के मीन ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्टल से फायर कर दिया. वहीं, गुड्डू खान ने रजत पर लुहांगी से लोगों पर वार किया. 

शिकायतकर्ता ओम प्रकाश कुशवाहा के मुताबिक विक्की, तौफिक खान, गुड्डू खान तथा अन्य 15 से 20 लोगों ने एक मत होकर पत्थर, लाठी लुहांगी से मारपीट करने लगे. इस घटना में राजकिशोर, बंटी कुशवाहा, अभिषेक धाकड़, विशाल अनोटिया, अनुल अनोटिया, अभिषेक कुशवाहा, सुग्रीव सेन, अतुल कुशवाहा, पवन कुशवाहा व अन्य लोगों को चोटें आई. 

ओम प्रकाश का आरोप है कि हमलावरों ने आरोपियों ने जान लेवा हमला कर चोट पहुंचाई. गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. हमलावरों ने ऐसा एक साजिश के तहत ऐसा किया. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget