एक्सप्लोरर

इंदौर की लापता सोनम रघुवंशी से आखिरी बार मां की क्या हुई थी बात, पिता ने किस पर उठाया सवाल?

Sonam Raghuvanshi News: इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. 2 जून को पति की लाश मिली थी. दोनों मेघालय हनीमून मनाने गए थे.

मेघालय में लापता इंदौर की महिला सोनम रघुवंशी की मां संगीता रघुवंशी ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि आखिरी बार 23 तारीख को बात हुई थी. मैंने पूछा था बेटी आज तो तेरा उपवास है, फराल किया कि नहीं. इस पर बेटी ने जवाब दिया कि अभी नहीं किया है. अभी देखता हूं, कुछ होगा तो खाएंगे.

'जल्द से जल्द सीबीआई की जांच हो'

संगीता रघुवंशी ने ANI से बातचीत में कह, "12 बजे के पहले बात हुई थी. इसके बाद मैंने बात नहीं की. फिर उसकी सास ने एक-डेढ़ बजे बात की थी. शाम को फोन लगाया तो लगा ही नहीं. बंद आ रहा था. बस अब यही कहना है कि जल्द से जल्द सीबीआई की जांच हो."

'आर्मी को भेज दें ताकि जल्द से जल्द ढूंढ़ कर ले आएं'

सोनम की मां ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और अमित शाह से मांग की कि आर्मी को भेज दें ताकि जल्द से जल्द ढूंढ़ कर ले आएं. मेरी बेटी जहां भी हो उसको ले आएं, यही मेरी विनती है. हम आस लगाए बैठे हैं कि कहीं से कोई खबर आ जाए लेकिन कुछ नहीं आ रहा. अब क्या कर सकते हैं?  

पिता बोले- सीएम पूरा सहयोग कर रहे

वहीं सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा, "कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री और शिवराज सिंह चौहान से पूरा सहयोग कर रहे हैं. यहां के सांसद भी पूरी सहयोग दे रहे हैं. गृहमंत्री अमित शाह भी काम कर रहे हैं. वो वहां के मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं. लेकिन वहां (मेघालय) का प्रशासन का लापरवाही कर रहा है. दिल्ली तक सब काम सही चल रहा है. सीसीटीवी हमने निकाला लेकिन ये पुलिस का काम है. एक्टिवा में जो बच्चे का सामान रखा था वो गायब है, पुलिस को बताना चाहिए." 

पुलिस पर उठाए सवाल

देवी सिंह ने आगे कहा, "मेरा बेटा वही है. मेरा बेटा पुलिस का काम थोड़ी करेगा. पुलिस का काम तो पुलिस को करना चाहिए...पुलिस को 100 परसेंट मालूम है कि किस गैंग ने ये किया है, क्योंकि वहां तो गैंगवार चलता है. पूरा थाना उसके दबाव में है. बांग्लादेश बच्ची जा ही नहीं सकती." 

2 जून को मिली पति की लाश

बता दें कि सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ 23 मई को लापता हो गई. दोनों अपने हनीमून के दौरान मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से निकलने के कुछ ही घंटों बाद लापता हो गये थे. 2 जून को राजा का शव होमस्टे से करीब 20 किलोमीटर दूर सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget