एक्सप्लोरर

MP: सीताराम आदिवासी को राज्य मंत्री का दर्जा देकर विजयपुर साध रही BJP, जानिए- उपचुनाव का समीकरण

Vijaypur Bye Election: मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इस बीच बीजेपी नेता सीताराम आदिवासी को राज्य मंत्री का दर्जा देकर चुनावी मैदान से बाहर कर दिया गया है.

MP Politics: वैसे तो मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, लेकिन सबसे पहले श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर जिले के बुधनी का नाम सामने आ रहा है. विजयपुर उपचुनाव के पहले डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है.

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. इसके बाद डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने उन्हें मंत्री भी बना दिया. हालांकि इस फैसले का बीजेपी के कुछ प्रभावशाली नेता विरोध भी कर रहे थे. इन्हीं नेताओं में समय-समय पर सीताराम आदिवासी का नाम भी सामने आता रहा है. 

'अब विधानसभा चुनाव की दौड़ में नहीं हैं शामिल'
पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी का पूरे क्षेत्र में काफी प्रभाव है. इसी के चलते यह माना जा रहा है कि राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए डॉ मोहन यादव सरकार ने उन्हें सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाते हुए राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया. इस घोषणा के बाद सीताराम आदिवासी ने भी स्पष्ट रूप से कह दिया है कि पार्टी ने उन्हें काफी कुछ दिया है. वे कई बार विधानसभा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. अब विधानसभा चुनाव की दौड़ में शामिल नहीं है.

बुधनी को लेकर बीजेपी को ज्यादा चिंता नहीं
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा और पूर्व सीएम और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा है. उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़कर विधानसभा की सीट को खाली कर दिया था. इसके बाद अब विजयपुर के साथ-साथ बुधनी में भी उपचुनाव होना है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को बुधनी की ज्यादा चिंता नहीं है. बुधनी बीजेपी का गढ़ माना जाता है. हालांकि यहां भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है.‌ यहां भी सरकार विधानसभा के दावेदारों को साध कर उन्हें भी किसी पद पर बैठा सकती है.

विजयपुर कांग्रेस का मजबूत दावा
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि विजयपुर में हमेशा से कांग्रेस प्रत्याशी को लोगों ने सहयोग जरुर किया, मगर हमेशा पार्टी की जीत पहले पायदान पर रही है. सिंघार का यह भी कहना है कि इस बार बुधनी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस का मजबूत दावा है. यहां पर स्थानीय नेता को मैदान में उतारा जाएगा.

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना का कहना है कि दोनों सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में आएगी. अभी तक सभी उपचुनाव बीजेपी जीतती आई है.

ये भी पढ़ें: उज्जैन के इस मंदिर में दूध और जल चढ़ाने से पितरों को होती है मोक्ष की प्राप्ति, जानें क्या है मान्यता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget