एक्सप्लोरर

Singrauli: प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, कहा- ‘चाहे जान चली जाए पर शादी करूंगी तो इसी से'

MP News: सिंगरौली में एक प्रेमिका शादी की जिद को लेकर अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है. प्रेमिका ने प्रेमी पर तीन सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है.

देवेंद्र पांडेय/सिंगरौली: इश्क वो आग है ग़ालिब जो लगाए न गले और बुझाए न बुझे. जी हां, बात जब प्यार की हो तो प्रेमी-प्रेमिका कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सामने आया है जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई. उसका कहना है कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती है. उसने कहा, ‘चाहे जान चली जाए पर शादी करूंगी तो इसी से.’ लेकिन लड़का शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहा है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी प्रेमिका वहां से हटने को तैयार नहीं हुई.

युवती ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि शादी की जिद पर अड़ी युवती ने बताया कि युवक के साथ उसका पिछले 3 साल से संबंध है. शादी का झांसा देकर वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब लड़का शादी करने से इंकार करने लगा. युवती के अनुसार कुछ दिन पहले थाने में शादी के लिए लड़के के साथ समझौता भी हुआ था. लेकिन अब वे अपनी बात से मुकर रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के 13 हजार गांवों की जमीन है सूखी, कैसे 2024 तक पूरा होगा 'जल जीवन मिशन' का लक्ष्य ?

युवती के परिजन भी धरने पर बैठे

युवती के परिजनों ने भी युवती के साथ युवक के घर के सामने धरने पर बैठ गए. परिजनों ने कहा कि युवती के साथ युवक बीते 3 वर्ष से शादी का झांसा देकर संबंध बनाया है. समाज में बदनामी न हो इसलिए शादी करना चाह रहे हैं, लेकिन युवक और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया है. इसके पहले बरगवां थाने में युवती ने शिकायत की थी जिसके बाद युवक और उसके परिजनों ने समझौता किया था कि शादी करेंगे. अब वो शादी करने से मुकर रहे हैं.

युवती जिद छोड़ने को नहीं हुई तैयार

युवती का कहना है कि अब चाहे उसकी जान ही क्यों न चली जाए वो यहां से नहीं हटेगी. मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस भी लड़की को समझाने-बुझाने की कोशिश में लगी रही. हालांकि युवती अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं हुई. किसी तरह से युवती और उसके परिजनों को धरने से हटाया गया है. युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के माजन कला निवासी रंजीत शाह (उम्र 23) है. युवती से उसका पिछले 3 वर्षों से अवैध संबंध है. युवती ने बताया कि वह थाने में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती है.

ये भी पढ़ें-

Khargone Violence: मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ, टाइमलाइन से जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget