एक्सप्लोरर

Khargone Violence: मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ, टाइमलाइन से जानें

मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के मौके पर निकल रहे जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. हालांकि हालात अब सामान्य हो रहे हैं लेकिन फिर भी एहतियातन शहर में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है.

Khargone Violence: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)  के खरगोन में रामनवमी (Ramnavmi)  के जुलूस के बाद भड़की हिंसा के बाद अब शांति लौट रही है.हालांकि शहर अभी भी कर्फ्यू के साये में है लेकिन महिलाओं को खाने-पीने की चीज लाने के लिए कुछ घंटों की छूट दी जा रही है.यहां आज शुक्रवार को जुमे की नमाज और कल शनिवार को हनुमान जयंती घर पर ही मनाने की अपील की गई है.

जाने खरगोन हिंसा के बाद क्या-क्या हुआ-

  • खरगोन दंगे के दौरान एसपी सिद्धार्थ भी गोली लगने से घायल हो गए थे.चौधरी ने बताया कि जब वो तलवार से हमला करने वाले को पकड़ने गए, तब उन्हें गोली मारी गई.खरगोन के संजय नगर में पथराव के दौरान ये हमला हुआ.फिलहाल सिद्धार्थ चौधरी का इलाज चल रहा है और उनकी जगह आईएएस रोहित काशवानी की पदस्थापना की गई है.
  • वहीं रामनवमी के दिन हुए उपद्रव में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिवम पिता पुरुषोत्तम शुक्ला (16) इंदौर के सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है.उसका जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जारी है.सिर में गंभीर चोट लगी है और आज उसे हल्का होश आया है.17 अप्रैल को उसकी बहन कृतिका शुक्ला की शादी होना थी लेकिन घटना के बाद दोनों परिवार ने शादी को टालने का निर्णय लिया है. शिवम मूल रूप से निसरपुर (धार) का रहने वाला है.
  • पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि हिंसा के मामले में अब तक 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से 89 को जेल भेज दिया गया है.
  • खरगोन हिंसा के बाद कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में जमकर ट्वीटर वार भी छिड़ा था.लेकिन अपने एक विवादास्पद ट्वीट के कारण दिग्विजय सिंह मुसीबत में फंस गए. खरगोन कस्बे में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर टिप्पणी करते हुए दूसरे राज्य की एक मस्जिद की तस्वीर ट्वीट करने को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ अब तक प्रदेश भर में 9 मामले दर्ज किए गए हैं.ताजा प्राथमिकी में से तीन बुधवार शाम को इंदौर जिले के महू, किशनगंज और खुड़ैल थाने में दर्ज की गई हैं.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सौनी ने बताया कि चौथा मामला बैतूल जिले के कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है.
  • शहर रामनवमी के दिन तनाव की स्थिति के बाद हुए पथराव में लोगों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन ने वाट्सएप पर भी इसकी जानकारी देने की अपील की है.कलेक्टर ने एक फार्म और शहर के तहसीलदार योगेन्द्र मौर्य का वाट्सऐप नम्बर 9425344101 नंबर जारी किया है.इसमें जानकारी भरकर वाट्सएप किया जा सकता है.कलेक्टर अनुग्रहा पी के निर्देशों पर बुधवार को ही शहर में सर्वे कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है, जो लोग छूट गए है वे सर्वे कर रहे दल को भी जानकारी दे सकते हैं.
  • शिवराज सरकार ने खरगोन दंगे के मामले में क्लेम्स ट्रिब्यूनल (Claims Trubunal) का गठन किया है.
  • ट्रिब्यूनल की स्थापना के लिए एक गजट नोटिफिकेशन मंगलवार 12 अप्रैल 2022 को जारी किया गया.अधिसूचना में कहा गया है कि सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश शिवकुमार मिश्रा और राज्य सरकार के सेवानिवृत्त सचिव प्रभात पाराशर की अध्यक्षता वाला न्यायाधिकरण तीन महीने की अवधि में जांच का काम पूरा करेगा.
  • ट्रिब्यूनल ऐसे मामलों में शामिल दंगाइयों से नुकसान की वसूली भी सुनिश्चित करेगा.सरकारी संपत्ति पर जिला कलेक्टर, कार्यालय प्रमुख और निजी संपत्ति के नुकसान पर संपत्ति का मालिक या संपत्ति का नियंत्रणकर्ता 30 दिन के भीतर आवेदन कर सकता है. क्लेम ट्रिब्यूनल को हर्जाना/मुआवजे का निर्धारण यथासंभव आवेदन करने के 3 माह में करना आवश्यक होगा. ट्रिब्यूनल नुकसान के 2 गुना तक के अवॉर्ड पारित कर सकेगा.

ये भी पढ़ें

Khargone News: खरगोन में फिर पथराव होने से तनाव बढ़ा, सुरक्षा बढ़ाई गई, प्रशासन ने लोगों को दी ये सलाह

MP News: जानिए क्या है एमपी की ‘डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना’, जिसमें अनुसूचित जाति को मिलेगा 1 लाख रुपये का लोन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget