एक्सप्लोरर

'सिंहस्थ 2028 में नर्मदा नहीं, शिप्रा के जल से होगा अमृत स्नान', अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का बड़ा बयान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वासन दिया है कि इस बार सिंहस्थ महापर्व का स्नान शिप्रा के जल से ही होगा. शिप्रा नदी में जल की पर्याप्त मात्रा संग्रहित किया जाएगा.

Simhastha 2028: सिंहस्थ 2028 का स्नान साधु संतों की मांग पर शिप्रा के जल से होने का ऐलान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कर दिया है.  इसका खुलासा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान किया है. शिप्रा नदी की हालत सुधारने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. 

उल्लेखनीय की शिप्रा नर्मदा लिंक योजना जोड़ने के बाद समय-समय पर त्योहार और पर्व के दौरान नर्मदा का जल शिप्रा में छोड़कर उसे प्रवाहमान बनाया जाता है. सिंहस्थ 2028 को लेकर भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे थे कि शिप्रा नदी में जल की कमी होने पर नर्मदा का जल छोड़ा जाएगा और साधु संतों को स्नान कराया जाएगा लेकिन यह संभावना खत्म हो गई है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साधु संतों को विश्वास दिलाया है कि इस बार सिंहस्थ महापर्व का स्नान शिप्रा के जल से ही होगा. शिप्रा नदी में जल की पर्याप्त मात्रा संग्रहित किया जाएगा ताकि अमृत स्नान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए. 

शिप्रा शुद्धिकरण के लिए भी करोड़ों खर्च कर रही सरकार
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार शिप्रा शुद्धिकरण के लिए भी काफी धनराशि खर्च कर रही है. 561 करोड़ की राशि से शिप्रा नदी पर बांध बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा कान्ह नदी डायवर्शन पर भी सरकार 100 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च कर रही है. इसके अलावा शिप्रा नदी में मिलने वाले नालों को भी लगातार रोका जा रहा है.

29 किलोमीटर लंबे बनाए जा रहे हैं घाट
शिप्रा नदी के दोनों तरफ त्रिवेणी से रामघाट के आगे तक दोनों तरफ 14.5-14.5 किलोमीटर के घाट बनाए जा रहे हैं. इन नए घाट का निर्माण होने से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु घाटों पर सिंहस्थ का स्नान कर सकेंगे. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक सिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को जून 2027 तक कंप्लीट कर लिया जाएगा. इनमें 29 किलोमीटर लंबे घाट भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- Indore News: बुर्के में आए बदमाशों ने ढाई मिनट में की डेढ़ करोड़ की चोरी, पुलिस को है किसी नजदीकी पर शक

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget