एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का यात्रा पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- 'इससे कांग्रेस पर...'

Shivraj Singh Chouhan News: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा 'कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो' साबित हुई. उन्होंने कहा कि जहां जहां से यात्रा गुजरी, पार्टी हारी.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2022 और 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में दो यात्राओं का कांग्रेस पर हानिकारक प्रभाव पड़ा क्योंकि पार्टी के कई नेताओं ने या तो पार्टी छोड़ दी या चुनाव हार गए. बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई. एक दिन बाद, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक रैली में लोकसभा चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू किया, जिसमें कई विपक्षी नेता शामिल हुए.

मध्य प्रदेश में विदिशा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे शिवराह सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा की गई दो यात्राएं 'कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो' साबित हुईं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, 'न्याय यात्रा ने कांग्रेस के साथ अन्याय किया. जहां-जहां गांधी की यात्राएं गुजरीं, वहां-वहां कांग्रेस (नेता) हार गए या उन्होंने पार्टी छोड़ दी.'

भारत जोड़ो यात्रा 2022 में कन्याकुमारी से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तक पैदल मार्च शामिल था. न्याय यात्रा जनवरी 2024 में मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी जो 16 मार्च को मुंबई में समाप्त हुई.

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से यह स्पष्ट करने को भी कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण क्यों अस्वीकार कर दिया. उन्होंने पश्चिम बंगाल में संदेशखालि की घटनाओं पर कांग्रेस की 'चुप्पी' पर भी सवाल उठाया और कहा, 'क्या यह तुष्टिकरण की राजनीति नहीं थी?'

नकुलनाथ का सोशल मीडिया प्रोफाइल फिर बदला, नाराजगी के बाद हटाया था कांग्रेस

शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं. बीजेपी नेता ने सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने पर भी कांग्रेस से जवाब मांगा.

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तारीख

मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल से 13 मई के बीच चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहला चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरे चरण में सात मई, चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा को छोड़कर सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली सोना, फर्जी लोन और बैंक नोटिस: विदिशा में गोल्ड लोन घोटाले के मामले से हड़कंप, जांच शुरू
नकली सोना, फर्जी लोन और बैंक नोटिस: विदिशा में गोल्ड लोन घोटाले के मामले से हड़कंप, जांच शुरू
दिग्विजय सिंह की राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने उतारीं महिला उम्मीदवार, सांसद बोले- 'संसद में सशक्त आवाज...'
दिग्विजय सिंह की राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने उतारीं महिला उम्मीदवार, सांसद बोले- 'संसद में सशक्त आवाज...'
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक
मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक
कुवैत एयरपोर्ट पर हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भाई की शादी के लिए लौट रहे थे घर
कुवैत एयरपोर्ट पर हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भाई की शादी के लिए लौट रहे थे घर

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
दिल्ली में कृतिका शुक्ला की ससुराल में मौत, रात में मां को फोन कर कहा था 'मुझे बचा लो', सुबह आई मौत की खबर
दिल्ली में कृतिका शुक्ला की ससुराल में मौत, रात में मां को फोन कर कहा था 'मुझे बचा लो'
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget