एक्सप्लोरर

Sehore: सीहोर में मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ, पशुपालकों को अनुदान पर दी गईं दो मुर्रा भैंस

डेयरी प्लस योजना पायलेट प्रॉजेक्ट के तौर पर तीन जिलों सीहोर, विदिशा और रायसेन में शुरू की गई है. पहले से ही पशुपालन का कार्य कर रहे पशुपालकों को योजना के तहत दो मुर्रा भैंस उपलब्ध कराई जा रही है.

Sehore News: सीहोर के ग्राम पंचायत तालपुरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत लाभाविन्त हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का भी शुभारंभ किया. उन्होंने चिह्नित हितग्राहियों से संवाद कर पशुपालन व्यवसाय की जानकारी ली और उज्जवल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत हितग्राहियों को दो मुर्रा भैंस प्रदान की गई. उन्होंने मंच से आवेदनों का निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने आवेदकों की समस्याओं को सुना. उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर अधिकारियों को लगाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए ही शिविर लगाए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के हितग्राहियों से सीएम ने की बात

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से लाभान्वित हितग्राही कमल किशोर पंवार, राकेश कटारे, रामकिशोर अहिरवार समेत अन्य से संवाद कर हालचाल जाना. मुख्यमंत्री ने तालपुरा सहित अन्य चार ग्राम पंचायतों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर राजस्व संबंधी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कराने के निर्देश दिए. उन्होंने ग्राम पंचायत तालपुरा में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने की हिदायत दी. उन्होंने प्रधानमंत्री कृषक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करने को भी कहा.

Sidhi: मुस्लिम युवकों की इंदौर के गरबा पंडाल में एंट्री का मामला, क्या बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा?

डेयरी व्यवसाय से प्रदेश के किसानों की आमदनी में होगी वृद्धि

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पशुपालन सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के मंत्री प्रेम सिंह पटेल, लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सांसद रमाकांत भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि डेयरी व्यवसाय से प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना का शुभारंभ किया गया है.

तीन जिलों में पायलेट प्रॉजेक्ट के तौर पर योजना की शुरुआत

डेयरी प्लस योजना पायलेट प्रॉजेक्ट के तौर पर प्रदेश के तीन जिलों सीहोर, विदिशा और रायसेन में शुरू की गई है. पहले से ही पशुपालन का कार्य कर रहे पशुपालकों को मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत दो मुर्रा भैंस उपलब्ध कराई जा रही है. मुर्रा भैंस की दुग्ध उत्पादन क्षमता 10 लीटर प्रतिदिन की होती है. मुर्रा भैंसों की कीमत दो लाख 50 हजार रुपए होगी. योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पशुपालकों को प्रदेश सरकार 75 प्रतिशत अनुदान एवं पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी के पशुपालकों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा.

इस प्रकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पशुपालकों को अंशदान के रूप में 62 हजार 500 रुपए, पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी वालों को एक लाख 50 हजार रुपए जमा करने होंगे. इसमें पशुपालकों के आने-जाने का खर्च और बीमा की राशि भी शामिल है.

Bhind: बिजली कंपनी का इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार, चोरी में फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget