एक्सप्लोरर

'असली दोषियों को बचा रही..., 'धनकुबेर' सौरभ शर्मा मामले में कांग्रेस का MP सरकार पर बड़ा हमला

MP News: सौरभ शर्मा मामले को लेकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचा रही है.

Saurabh Sharma Case: बीते साल दिसंबर में उजागर हुई मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के सिपाही सौरभ शर्मा की काली कमाई की कहानी ने पूरे देश को चौंका दिया था. 52 किलो सोना, ढाई क्विंटल चांदी और करोड़ों रुपये कैश जैसी संपत्ति का खुलासा होने के बाद जिस प्रकार की कार्रवाई की अपेक्षा जनता और समाज को थी, वो आज तक पूरी नहीं हो पाई है. चार-चार शीर्ष जांच एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद पांच महीने बाद भी यह केस अधर में लटका हुआ है.

कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने 

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह इस केस को जानबूझकर भटका रही है और असली दोषियों को बचा रही है. उनका कहना है, "इतनी बड़ी बरामदगी के बाद भी अगर कोई नतीजा नहीं निकलता, तो यह साफ है कि जांच एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं."

वहीं बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, "कांग्रेस के पास अगर कोई सबूत हैं, तो वे जांच एजेंसियों को सौंपें. विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है."

पूर्व पुलिस अधिकारी ने उठाए सवाल

पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय वाते ने भी इस केस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जब मल्टी एजेंसी जांच होती है, तो अकसर जवाबदेही बंट जाती है." उन्होंने कहा, "ऐसे मामलों में कई बार राजनीतिक दबाव भी जांच को प्रभावित करता है. यदि 5 महीने में कोई चार्जशीट नहीं आई तो सवाल उठना लाज़िमी है."

सवाल जो अब भी जवाब नहीं मिला 

1. आखिर 52 किलो सोना और करोड़ों रुपये की नकदी का असली मालिक कौन है?

2. क्या सौरभ शर्मा वाकई इस पूरे रैकेट का केंद्र बिंदु है या सिर्फ एक मोहरा?
3. जिन डायरी और दस्तावेजों में बड़े नाम होने की बात कही गई थी, वे कहां हैं?

4. क्या यह मामला कानूनी दांव-पेच में उलझा कर कमजोर किया जा रहा है?

कोर्ट में है मामला, पर चार्जशीट अधूरी, कार्रवाई अधर में 

सौरभ शर्मा को लोकायुक्त के केस में जमानत मिल चुकी है, लेकिन अन्य एजेंसियों के केस में वह अभी जेल में है. चेतन गौड़ और शरद जायसवाल भी न्यायिक हिरासत में हैं. कहा जा रहा था कि केस से जुड़ी डायरी में कई बड़े अधिकारियों और नेताओं के नाम शामिल हैं, लेकिन अब तक कोई ‘बड़ी मछली’ पकड़ में नहीं आई.

जंगल में मिली लावारिस गाड़ी से सोना बरामद 

19 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल की अरेरा कॉलोनी में सिपाही सौरभ शर्मा के घर पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापा मारा था. उसी रात भोपाल के पास मंदोरी के जंगलों में एक लावारिस गाड़ी से 52 किलो सोना और करोड़ों की नकदी बरामद की गई. इसके बाद सौरभ शर्मा, उसके साथी चेतन गौड़ और शरद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया. छापे में लगभग ढाई क्विंटल चांदी, कई जमीनों के दस्तावेज, बैंक पासबुक और संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई थी.

इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच लोकायुक्त के अलावा ED (प्रवर्तन निदेशालय), आयकर विभाग और राज्य पुलिस कर रही है, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी न तो किसी बड़े रसूखदार का नाम सामने आया, न ही एजेंसियां अदालत में इस मामले को ठोस तरीके से पेश कर पाई हैं.

लोकायुक्त, जिसने सबसे पहले छापा मारा था, अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर सका है. ED और आयकर विभाग ने कथित तौर पर फंड ट्रेल खंगालने की कोशिश की, लेकिन काली कमाई का असली स्रोत और सोने-चांदी के मालिकाना हक को साबित करने में नाकाम रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 'PoK मिल जाएगा तो हम वहां...', जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया CDS से दक्षिणा मिलने पर क्या करेंगे

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget