एक्सप्लोरर

Maihar Ropeway: सतना के मैहर में 45 मिनट तक हवा में लटकी रही रोपवे तो श्रद्धालुओं की अटकी जान, मची चीख-पुकार

Maihar Ropeway in Satna: मध्य प्रदेश के सतना जिले में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मैहर में मां शारदा मंदिर में लगी रोपवे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली बुधवार को करीब 45 मिनट तक हवा में अटकी रही.

Maihar Ropeway in Satna: झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में चार दिन पहले हुए रोपवे हादसे को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) जिले में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मैहर (Maihar) मां शारदा मंदिर ( Maa Sharda Temple) में लगी रोपवे (Ropeway) में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली बुधवार को करीब 45 मिनट तक हवा में लटकी रही. इस मामले में सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने रिपोर्ट तलब की है. हालांकि कुछ लोग इसे तकनीकी खामी बता रहे हैं तो रोप-वे ऑपरेटिंग कंपनी ने प्रशासन को बताया कि हवा तेज होने के कारण ऑपरेशन रोका गया था.

इस दौरान श्रद्वालुओं से भरी ट्रालियां करीब 45 मिनट तक हवा में रुकी रहीं. हवा में लटकने से श्रद्वालुओं में चीख-पुकार मच गई. रोप-वे प्रबंधन करीब 45 मिनट बाद ट्रॉलियों को नीचे लाया. इधर प्रशासनिक अधिकारियों को रोपवे प्रबंधन ने हवा का दबाव अधिक होने की जानकारी दी. मामले की गंभीरता के देखते हुए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मैहर और चित्रकूट एसडीएम को रोप-वे से जुड़ी सेफ्टी ऑडिट के दस्तावेजों की जांच रिपोर्ट तलब की है. वहीं मैहर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा ने मीडिया को बताया कि हवा का दबाव अधिक होने से कुछ समय के लिए रोपवे बंद किया गया था. प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी भी ली गई है.

देवघर की कंपनी कर रही संचालन

मैहर और चित्रकूट में दामोदर रोपवेज एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रोप-वे का संचालन कर रही है. यह वही कंपनी है, जो झारखंड के देवघर में भी रोपवे का संचालन करती है. वहां कंपनी की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया तो मैहर में भी बुधवार की सुबह करीब 8 बजे इसका संचालन अचानक बंद हो गया. लगभग 45 मिनट तक श्रद्धालु हवा में लटके रहे. इसके बाद रोपवे प्रबंधन ने बुकिंग काउंटर बंद कर दिया. ऊपर से आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं लाया गया, उन्हे पैदल ही आना पड़ा.

जिला प्रशासन हुआ सख्त

झारखंड के देवघर हादसे बाद यहां का जिला प्रशासन भी रोपवे संचालन के मामले में सख्त हो गया है. बुधवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मैहर और चित्रकूट के एसडीएम से दामोदर रोपवेज एंड इंफ्रा की सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यह जांच की जाए कि मेंटेनेंस का शेड्यूल क्या है? ट्रालियों को ले जाने की क्षमता कितनी है? इसके अलावा यह भी सुनिश्चित की जाय कि निर्धारित संख्या से अधिक ट्रॉलियों का उपयोग न किया जाए?

ये भी पढ़ें-

CM Rise School: एमपी के 'सीएम राइज स्कूल' में दिखेगी दिल्ली मॉडल की झलक, 82 प्रिंसिपलों ने किया स्कूलों का दौरा

MP News: उज्जैन में IPL पर चल रहा था सट्टे का बड़ा खेल, पुलिस ने किया तीन लोगों को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget