एक्सप्लोरर

एमपी के सतना में 50 गायों को नदी में फेंका, 20 की मौत, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

MP News: सतना जिले में कुछ लोगों ने गोवंश को नदी में फेंक दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Satna Viral Video: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक समूह द्वारा कुछ करीब 50 गायों को उफनती नदी में फेंके जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रारंभिक खबरों के अनुसार, नागौद पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मंगलवार को हुई इस घटना में 15 से 20 गायों की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक इस सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई है.

नागौद पुलिस थाने के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया, 'मंगलवार की शाम को बमहोर के पास रेलवे पुल के नीचे कुछ लोगों द्वारा गायों को सतना नदी में फेंके जाने का एक वीडियो सामने आया. इस पर संज्ञान लेते हुए एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और फिर मामला दर्ज किया गया.'

उन्होंने बताया कि चार लोगों की पहचान बेटा बागरी, रवि बागरी, रामपाल चौधरी और राजलू चौधरी के रूप में की गई है. इन पर मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह कानून राज्य में गोवंशों की हत्या को रोकता है. साथ ही, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. पांडे ने बताया कि घटना मंगलवार की दोपहर में हुई.

उन्होंने बताया, 'शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 50 गायें थीं और उनमें से 15 से 20 की मौत हो गई. बचाव अभियान जारी है.' पांडे ने बताया कि नदी में फेंकी गई गोवंशों की सही संख्या और उनकी मौत का पता जांच के बाद ही चलेगा. पुलिस ने बताया कि जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: अस्पतालों के चप्पे-चप्पे पर नजर, MP में डॉक्टर-स्टाफ की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget