एक्सप्लोरर

Satna Suicide: आर्थिक तंगी और बेटी की बीमारी से परेशान पिता ने किया सुसाइड, फोन कर कहा- 'अब नहीं करा सकता इलाज'

MP: सतना में बेटी के इलाज से परेशान पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. बेटी पांच साल पहले सड़क हादसे में दिव्यांग हो गई थी, जिसके बाद सारी दौलत बेचकर उसका इलाज कराया मगर बेटी ठीक नहीं हुई.

MP Suicide News: मध्य प्रदेश के सतना (Satna) जिले में 6 साल से अपनी बेटी का इलाज कराते-कराते तंग आ चुके एक लाचार पिता ने आत्महत्या कर ली. ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता की बेटी अनुष्का (21 वर्ष) के दोनों पैर साल 2017 में एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए थे. इसके बाद बेटी चलने-फिरने में नाकाम होकर पूरी तरह बिस्तर पर आ गई थी. घायल बेटी के इलाज में पिता ने अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी. जब उसके पास इलाज के लिए एक भी पैसे नहीं बचे तो उसने ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

मृतक के भाई विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रमोद गुप्ता सोमवार रात घर से निकले तो फिर वापस लौटकर नहीं आए. परिजन उन्हें लगातार फोन लगाते रहे, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं मंगलवार को तड़के करीब साढ़े 4 बजे उन्होंने बेटी अनुष्का को फोन कर कहा कि, "अब मैं थक चुका हूं, तुम्हारा इलाज नहीं करा सकता. आत्महत्या करने जा रहा हूं.” बेटी अनुष्का ने पिता के दोस्तों को फोन लगाया, लेकिन उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिली.इसके बाद सुबह 8 बजे पता चला कि प्रमोद ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. अनुष्का के अलावा प्रमोद गुप्ता के दो बच्चे उदय (18 वर्ष) और रैना (12 वर्ष) हैं.

बेटी के इलाज में बिक गई पूरी जायदाद
सतना डीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि प्रमोद गुप्ता घर से सुबह 4 बजे दुकान पर जाने के लिए निकले थे. जब सुबह 8-9 बजे फोन नहीं लगा तो घर वालों ने इन्हें ढूंढना शुरू किया. तब इन्हें आत्महत्या की जानकारी मिली. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, अनुष्का और भाई उदय सड़क हादसे का शिकार हुए थे.

दोनों की जान बच गई, मगर अनुष्का की रीढ़ की हड्डी टूटने से वह विकलांग हो गई. पिता ने उसके इलाज के लिए पूरी जमा पूंजी खर्च कर दी. कर्ज लिए और जमीन जायदाद तक बेच दी, लेकिन अंत में हार मान कर मौत को गले लगा लिया.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Covid Update: मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 57 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget